Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शो में होगी दयाबेन की वापसी, दिशा वकानी से बात कर रहे मेकर्स!

अगर दिशा वकानी आने से इनकार करती हैं, तो उन्‍हें रिप्‍लेस कर शो में किसी और को दयाबेन के किरदार में लाया जा सकता है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शो में होगी दयाबेन की वापसी, दिशा वकानी से बात कर रहे मेकर्स!

अक्‍टूबर या फ‍िर नवंबर की शुरुआत में आने वाले ऐपिसोड्स में दर्शक दयाबेन को देख पाएंगे।

ख़ास बातें
  • शो में जल्‍द दयाबेन की एंट्री हो सकती है
  • मेकर्स दिशा वकानी से बात कर रहे हैं
  • उन्‍होंने इनकार किया तो किसी और को भी लाया जा सकता है
विज्ञापन
सब टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इस शो का हर किरदार अपने आप में खास है। चाहे वो तारक मेहता हों, शिक्षक ‘भिड़े' या पत्रकार पोपटलाल। उनके अलावा इस शो को किसी ने सबसे ज्‍यादा आगे बढ़ाया है, तो वह हैं जेठालाल, जेठालाल की पत्‍नी दयाबेन और बापूजी, बाकी टप्पू सेना तो है ही। बीते करीब 3 साल से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने शो से ब्रेक लिया हुआ है। पहले शादी और फ‍िर परिवार बढ़ने से दिशा इस शो से दूर हैं। लेकिन दर्शकों को जल्‍द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के रूप में दिशा वकानी वापसी कर सकती हैं। 

कहा जा रहा है कि दिवाली से पहले ही दिशा की शो में वापसी हो सकती है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि शो के मेकर्स ने दिशा वकानी को वापस लाने के बारे में सोचना शुरू कर दिया है और वह उनसे बात कर रहे हैं। किसी भी कीमत पर दयाबेन को शो में दिखाना मेकर्स के लिए जरूरी होता जा रहा है। दर्शकों की ओर से भी दयाबेन को शो में वापस लाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है। लगता है इस बार मेकर्स इस मांग को पूरी करके रहेंगे। 

कहा तो यह भी जा रहा है कि अगर दिशा वकानी आने से इनकार करती हैं, तो उन्‍हें रिप्‍लेस कर शो में किसी और को दयाबेन के किरदार में लाया जा सकता है। अक्‍टूबर या फ‍िर नवंबर की शुरुआत में आने वाले ऐपिसोड्स में दर्शक दयाबेन को देख पाएंगे। हालां‍कि अभी यह सामने आना बाकी है कि दयाबेन के रूप में कौन नजर आएगा। क्‍या दिशा वकानी टीवी पर वापसी करेंगी या फ‍िर किसी और  ऐक्‍ट्रेस को लाया जाएगा। 

शो में अबतक किसी और को दयाबेन के रूप में इसीलिए नहीं दिखाया गया, क्‍योंकि मेकर्स दिशा वकानी को ही देखना चाहते हैं। पिछले 3 साल से शो को कुछ इस तरह दिखाया जा रहा है कि दिशा वकानी के नहीं होते हुए भी शो में दयाबेन के रूप में उनका जिक्र आता रहता है। दिशा कुछ महीनों पहले ही दूसरी बार मां बनी हैं। कहा जा रहा है कि अब वह शो में एंट्री ले सकती हैं। हालांकि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी एक इंटरव्‍यू में नए चेहरे की तलाश की बात कह चुके हैं। देखना होगा कि दयाबेन के तौर पर अब किसी एंट्री इस शो में होती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »