सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी का शानदार प्रदर्शन, पार किया एक अरब डॉलर का कलेक्शन

इस एनिमेटेड मूवी ने अमेरिका के बाहर 53.25 करोड़ डॉलर (लगभग 4,356 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, अपडेटेड: 1 मई 2023 15:23 IST
ख़ास बातें
  • यह मूवी युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को पसंद आ रही है
  • इसका इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया है
  • इसे प्रमुख मूवी रेटिंग साइट्स पर 96 प्रतिशत का ऑडिएंस स्कोर मिला है

यह सबसे अधिक कलेक्शन वाली वीडियो गेम मूवी भी बन गई है

एनिमेटेड मूवी Super Mario Bros. ने रिलीज के एक महीने से कम में एक अरब डॉलर से अधिक कलेक्शन वाले क्लब में जगह बना ली है। पिछले वीकएंड पर इसका इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.02 अरब डॉलर (लगभग 8,357 करोड़ रुपये) का था। यह मूवी युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को पसंद आ रही है। 

इसने अमेरिका के बाहर 53.25 करोड़ डॉलर (लगभग 4,356 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है। इस मूवी के रिव्यू ठीक होने के बावजूद जुबानी प्रचार और दर्शकों को आकर्षित करने वाली PG रेटिंग से इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में आसानी हुई है। इसने अमेरिका और कनाडा में लगभग 49 करोड़ डॉलर (लगभग 4,008 करोड़ रुपये) कमाए हैं। यह सबसे अधिक कलेक्शन वाली वीडियो गेम मूवी भी बन गई है। इसे जापान में पिछले सप्ताह रिलीज किया गया है। सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी को पिछले कुछ महीनों में किड्स की कोई अन्य मूवी रिलीज नहीं होने का भी फायदा मिला है। 

Aaron Horvath और Michael Jelenic के डायरेक्शन वाली सुपर मारियो ब्रदर्स ने प्रमुख मूवी रेटिंग साइट्स पर 96 प्रतिशत का ऑडिएंस स्कोर हासिल किया है। यह मूवी इटली के प्रवासी प्लंबर्स मारियो (क्रिस प्रैट) और लुइगी (चार्ली डे) की कहानी है, जिन्हें एक जादुई मशरूम किंगडम में ले जाकर तेज आवाज में बोलने वाले बाउजर (जैक ब्लैक) के खिलाफ लड़ाई में धकेल दिया जाता है। इस मिशन के लिए मारियो प्रिंसेज पीच (आन्या टेलर जॉय), टोड (कीगन माइकल की), डॉन्की किंग (सेथ रोगेन) और पूरी मशरूम आर्मी के साथ टीम बनाता है। इस अभियान में आगे बढ़ना एक बड़ा एडवेंचर होता है। 

हॉलीवुड में इस तरह की सफल मूवीज का अक्सर सीक्वल बनाया जाता है। सुपर मारियो ब्रदर्स में विलेन बने Jack Black ने  बताया था, "यह तय नहीं है कि बाउजर की वापसी होगी। मैंने कुछ कुंग फू पांडा मूवीज की हैं और प्रत्येक मूवी में अलग विलेन था। इस मूवी के साथ भी ऐसा हो सकता है।" इसमें पहले से अधिक ताकतवर विलेन भी हो सकता है।  Mandalorian season 3 में Din Djarin के तौर पर दिखने वाले Pascal ने एक वीडियो गेम एडैप्टेशन में भी भूमिका निभाई है। इस HBO की सीरीज को फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसके दूसरे सीजन की तैयारी की जा रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.