Bigg Boss 16: शो में होगी सनी लियोन की एंट्री! वीकेंड वार में करेंगी ये खास काम

बिग बॉस हाउस में से अर्चना गौतम बाहर हो चुकी हैं। अभी शो इस बात को लेकर बहुत चर्चा में है क्योंकि अर्चना को एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता था। उधर शो से बाहर होने के लिए सुंबुल तौकीर और प्रियंका को भी नॉमिनेट किया गया है।

Bigg Boss 16: शो में होगी सनी लियोन की एंट्री! वीकेंड वार में करेंगी ये खास काम

बिग बॉस के वीकेंड वार में इस बार सनी लियोन कंटेस्टेंट्स का साथ देने आ रही हैं।

ख़ास बातें
  • बिग बॉस 16 में अब बॉलीवुड की सुपर सेंसेशन एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है
  • बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में सनी लियोन दिखाई देंगीं।
  • सनी लियोन के अलावा वरुण धवन भी शो में देंगे दिखाई
विज्ञापन
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में हाल में खूब हंगामा मचा। अर्चना गौतम और शिव ठाकरे में हाथापाई हुई और अर्चना गौतम को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शो अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है, क्योंकि अब घर में बने रहने के लिए दोस्त भी दुश्मनी पर उतर आए हैं। सब कंटेस्टेंट्स के नए-नए चेहरे सामने आ रहे हैं। अब एक और धमाल बिग बॉस में होने जा रहा है। 

सुपरस्टार सलमान खान के साथ बिग बॉस 16 में अब बॉलीवुड की सुपर सेंसेशन एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। खबर है कि बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में सनी लियोन दिखाई देंगीं। लेकिन वह न तो कंटेस्टेंट की तरह आएंगी और न ही वाइल्ड कार्ड आदि के जरिए आने वाली हैं। सनी लियोन के बिग बॉस में आने का अलग कारण है। दरअसल सनी इन दिनों अपने रियलिटी शो स्प्लिट्स विला को लेकर चर्चा में हैं। इस शो को सनी लियोन होस्ट कर रही हैं और उनके साथ में अर्जुन बिजलानी भी शो में होंगे। दोनों ही एक्टर बिग बॉस में अपने शो के प्रोमोशन के लिए पहुंचने वाले हैं।
आपको बता दें कि बिग बॉस में अक्सर फिल्म स्टार्स प्रोमोशन आदि के लिए पहुंचते रहते हैं। इससे फिल्म का प्रोमोशन तो होता ही है, साथ में घर का माहौल भी खुशनुमा बनाने की कोशिश की जाती है। इस बार सनी लियोन और अर्जुन बिजलानी कंटेस्टेंट्स का मनोरंजन करने आ रहे हैं। इसके अलावा शो में वरुण धवन भी दिखाई देंगे, जो अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया का प्रोमोशन करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक थ्रिलर है जिसमें वरुण धवन का भेड़िया का रूप ले लेते हैं। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है।

बिग बॉस हाउस में से अर्चना गौतम बाहर हो चुकी हैं। अभी शो इस बात को लेकर बहुत चर्चा में है क्योंकि अर्चना को एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता था। उधर शो से बाहर होने के लिए सुंबुल तौकीर और प्रियंका को भी नॉमिनेट किया गया है। इस हफ्ते देखना होगा कि किन कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया जाता है। वीकेंड वार में सनी लियोन और अर्जुन बिजलानी भी मेंबर्स के साथ होंगे, ऐसे में वीकेंड में शो में काफी रंग लगने वाला है। आपको बता दें कि सनी लियोन भी बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वह बिग बॉस के सीजन 5 में नजर आईं थीं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »