कार्तिक आर्यन की Shehzada ने शाहरुख खान की Pathaan को पछाड़ा, सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बना

शहजादा (Shehzada) फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने ट्विटर पर ट्रेलर को मिले प्यार और जबरदस्त रिस्पॉन्स को लेकर एक दिलचस्प जानकारी शेयर की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 18:36 IST
ख़ास बातें
  • शहजादा (Shehzada) फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हैं
  • इस फिल्म में कृति सेनन (Kriti Sanon) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी
  • एक्टर को Bhool Bhulaiyaa 2 और Freddy में इनके रोल के लिए सराहा जा चुका है

Shehzada फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में दिखाई देंगी

गुरुवार, 12 जनवरी को कार्तिक आर्यन की शहजादा (Shehzada) का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही इस कदर धूम मचाई है कि इसके सामने अब पठान फीकी दिखाई दे रही है। शहजादा के ट्रेलर को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान के ट्रेलर से ज्यादा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसने 19 मिनट में 10 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे, जबकि शहजादा का ट्रेलर वर्तमान में सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर बन गया है।

शहजादा (Shehzada) फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने ट्विटर पर ट्रेलर को मिले प्यार और जबरदस्त रिस्पॉन्स को लेकर एक दिलचस्प जानकारी शेयर की। एक्टर ने लिखा "#शहजादा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्रेलर बन गया। प्यार के लिए धन्यवाद। 85 मिलियन और अभी भी गिनती चालू है। नंबर 1 ट्रेंडिंग।"
Advertisement
 

संयोग से, फिल्म ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान के ट्रेलर की व्यूअरशिप को भी पीछे छोड़ दिया है। छह दिन पहले शेयर किए जाने के बाद से, पठान के ट्रेलर को YouTube पर 45 मिलियन (4.5 करोड़) बार देखा गया है। इसके विपरीत, शहजादा ने अकेले YouTube पर 64 मिलियन (6.4 करोड़) व्यूज बटोर लिए हैं।



शहजादा को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने बनाया है। पिछले साल अनीस बज्मी निर्देशित उनकी हिट फिल्म भूल भुलैया 2 (2022) के बाद से उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ कई फिल्में की हैं। कार्तिक को आखिरी बार रोमांटिक थ्रिलर फ्रेडी में अलाया एफ के साथ देखा गया था, जो ओटीटी रिलीज हुई थी।
Advertisement

कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। साल 2022 में कार्तिक बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में दमदार कमाई के साथ 185 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म Freddy में भी उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , pathaan trailer, Shehzada, shehzada trailer
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.