• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Shehnaaz Gill Fan Viral Video: शहनाज गिल ने लगाई बॉडीगार्ड को फटकार, फैन को गले लगाकर जताया प्यार

Shehnaaz Gill Fan Viral Video: शहनाज गिल ने लगाई बॉडीगार्ड को फटकार, फैन को गले लगाकर जताया प्यार

Shehnaaz Gill Fan Viral Video: शहनाज गिल के फैंस की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी फैन ने सारी हद पार कर दी है।

Shehnaaz Gill Fan Viral Video: शहनाज गिल ने लगाई बॉडीगार्ड को फटकार, फैन को गले लगाकर जताया प्यार

वीडियो में शहनाज जिस तरह से अपने फैंस के लिए स्टैंड लेती है उसे देखकर कोई हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है।

ख़ास बातें
  • शहनाज के फैन की दीवानगी
  • शहनाज का फैन के लिए प्यार
  • बॉडीगार्ड को लगाई फटकार
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Fan Viral Video : एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस उनकी जादुई आवाज के भी दीवाने हैं। शहनाज की अपने फैंस के लिए दरियादिली भी खूब देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी एक फैन ने सारी हद पार कर दी है। इस वीडियो को देखने बाद हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही है। वीडियो में शहनाज जिस तरह से अपने फैंस के लिए स्टैंड लेती हैं, उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है।

शहनाज के फैन की दीवानगी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज की एक फैन उनके सामने आ जाती हैं और खुशी के मारे रो पड़ती है। शहनाज भी आगे बढ़कर अपने फैन को गले से लगा लेती हैं। इसके बाद वह फैन रोते हुए कहती है कि ‘आज मेरा सपना पूरा हो गया। थैंक्यू गॉड।'  उन्हें गले से लगाए शहनाज के चेहरे पर अपने फैन के लिए प्यार साफ नजर आता है।

शहनाज का फैन के लिए प्यार

सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। पैपराजी विरल भयानी द्वारा शेयर किए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज की वह फैन अपने घुटने पर बैठ जाती है और शहनाज को एक कड़ा लेने के लिए विनती करती नजर आती है। अपने फैन को इस तरह देख शहनाज उनका हाथ पकड़ कर उठाते हुए कहती हैं- ‘ आप उठ तो जाओ, लोग देख रहे हैं।' मगर उनकी वो फैन कड़ा लेने लिए बोलती है- मैं इसे आपको पहनाना चाहती हूं।‘

बॉडीगार्ड को लगाई फटकार

इतने में शहनाज का एक बॉडीगार्ड उनके उस फैन का हाथ पकड़ कर हटाने की कोशिश करते हैं। हालांकि शहनाज तुरंत बॉडीगार्ड से उन्हें छोड़ने को कहती हैं। शहनाज उंगली दिखाते हुए बॉडीगार्ड को वहां से चले जाने का इशारा करती हैं और खुद अपना हाथ आगे कर अपनी फैन के हाथों कड़ा पहन लेती हैं। इतने में फैन तुरंत ही अपनी अंगूठी भी उतारने लगती है। जिसपर शहनाज उन्हें रोकती है और गले से लगा लेती हैं।  


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »