‘बेशर्म रंग’ के बाद ‘Jhoome Jo Pathan’, शाहरुख की फ‍िल्‍म के नए गाने का पोस्‍टर आउट

पठान के पहले रिलीज गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर बवाल अभी भी जारी है और अब दूसरा गाने रिलीज होने की डेट सामने आ गई है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 20:09 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म पठान का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' का पोस्टर रिलीज
  • गाना 'झूमे जो पठान' 22 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा
  • फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी

शाहरुख खान की फिल्म पठान के दूसरे गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

Jhoome Jo Pathan Song : शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान' सुर्खियों में है। किंग खान अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। जैसाकि पहले से तय था, फ‍िल्‍म के ट्रेलर से पहले इसके गाने रिलीज किए जा रहे हैं। फिल्म के पहले रिलीज गाने ‘बेशर्म रंग' को लेकर विवाद बरकरार है। कई धार्मिक संगठनों के लोग इस पर आपत्ति जताते हुए गाने से कुछ सीन को हटाने की डिमांड कर रहे हैं। गाने को अश्लील बताते हुए बायकॉट ट्रेंड भी चला रहे हैं। इन विवादों के बीच पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
 
रिलीज किए गए पोस्टर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख और दीपिका साथ नजर आ रहे हैं। गाने के पोस्टर को देख कर लगता है कि ये गाना भी दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाला है। गाने में किंग खान का स्टाइल और उनके चेहरे का एक्सप्रेशन काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। ब्लैक ड्रेस में दीपिका भी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। गाने के पोस्टर को दोनों के फैंस पसंद कर रहे हैं। इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है।
 
रिलीज किए गए पोस्टर से पता चलता है कि गाना ‘झूमे जो पठान' 22 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। गाने के रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि लोग इसे कितना पसंद करते हैं या इसे लेकर भी किसी तरह का विवाद खड़ा हो जाता है। फिलहाल शाहरुख और दीपिका के फैंस गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें की शाहरुख की फिल्म ‘पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में दर्शकों को एक बार फ‍िर शाहरुख और दीपिका की खूबसूरत जोड़ी देखने को मिलेगी। शाहरुख, पठान में एक्शन किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  2. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  4. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  6. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  9. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.