• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • शाहरुख खान ने फिल्म Pathan के रिलीज को टालने पर दिया ऐसा जवाब, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

शाहरुख खान ने फिल्म Pathan के रिलीज को टालने पर दिया ऐसा जवाब, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

किंग खान ने अपने फैंस के साथ #asksrk सेशन रखा। जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए

शाहरुख खान ने फिल्म Pathan के रिलीज को टालने पर दिया ऐसा जवाब, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ #asksrk सेशन किया। जिसके दौरान उन्होंने फैन के द्वारा फिल्म पठान के डेट को पोस्टपोन करने के सवाल का ऐसा जवाब दिया जो सोशल मीडिया पर वायराल हो रहा है।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान ने फिल्म पठान के रिलीज को टालने पर कही ये बात
  • फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज की जाएगी
  • किंग खान का पठान की रिलीज को लेकर दिया गया जवाब खूब वायरल हो रहा है
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा है। इस विवाद के बीच कई हिट फिल्मों में शामिल रहे शाहरुख ने अपने फैंस के साथ #asksrk सेशन रखा। इसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। सेशन में एक फैन ने किंग खान से पठान की रिलीज डेट पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट की तो शाहरुख की ओर से फैन की इस रिक्वेस्ट का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहरुख अपनी एक्टिंग और स्टाइल के साथ ही अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी मशहूर हैं। अक्सर लोग उनके इस अंदाज के कायल हो जाते हैं। शाहरुख ने अपने फैन के इस सवाल का जवाब बहुत ही मजेदार अंदाज में दिया। जिसके बाद उनका .यह जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
दरअसल हुआ यह था कि #asksrk सेशन के दौरान ही एक फैन ने कहा कि 25 को मेरी शादी है। क्या आप पठान को 26 तारीख के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं। ये बहुत अच्छा होगा, थैंक्यू। शाहरुख खान ने अपने फैन के इस सवाल का जवाब इतने शानदार तरीके से दिया कि उनके इस जवाब के ही चर्चे हो रहे हैं। शाहरुख ने अपने फैन को जवाब देते हुए कहा, तुम शादी 26 को कर लो। रिपब्लिक डे परेड के बाद। छुट्टी भी है उस दिन। किंग खान अपने इस जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

फिल्म पठान  को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। इस फिल्म में शाहरुख खान का एक्शन रोल नजर आएगा। वहीं, एक बार फिर फिल्म में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।

आपको बता दें कि पठान फिल्म का गाना अभी कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था। इसके ‘बेशर्म रंग' जैसे बोल और गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर काफी विवाद चल रहा है। कुछ धार्मिक संगठनों ने इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी की है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »