फिल्म अवतार 2 का कलेक्शन दूसरे दिन ही पहुंचा 100 करोड़ रुपये के करीब

अवतार 2 को 16 दिसंबर को देश में 3,800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था

फिल्म अवतार 2 का कलेक्शन दूसरे दिन ही पहुंचा 100 करोड़ रुपये के करीब

Photo Credit: फिल्म अवतार 2 को 16 दिसंबर को सिनेमागरों में रिलीज कर दिया गया है। वहीं फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 41 करोड़ की कमाई की थी। अब फिल्म ने दूसर दिन 45 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।

ख़ास बातें
  • अवतार 2 को 16 दिसंबर को रिलीज किया गया है
  • अवतार 2 ने पहले दिन 41 करोड़ का बिजनेस किया
  • दूसरे दिन अवतार 2 ने 45 करोड़ रुपये की कमाई की है
विज्ञापन
Avatar: The Way Of Water Box Office Collection Day 2:  फिल्म अवतार 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इसे 16 दिसंबर को भारत में 3,800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। वहीं फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ही 41 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर अपने जबरदस्त कलेक्शन के साथ अवतार 2 देश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा भी चौंकाने वाला है।

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने दूसरे दिन शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का दो दिन की कलेक्शन 86 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। फिल्म की इस सफलता को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द ही ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है उससे यह स्पष्ट है कि इसका पहला वींकेड बहुत बड़ा जाने वाला है।

फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज की गई थी और इस फिल्म को दुनिया भर में काफी सराहना मिली थी। इसके सीक्वल अवतार: द वे ऑफ वॉटर को भी दर्शकों का काफी तारीफ मिल रही है। फिल्म को देश में 3,800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 

इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार हैं। ले आपको बता दें कि लगभग 13 साल पहले अवतार को लगभग 23.7 करोड़ डॉलर में बनाया गया था। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लागत से कई गुना का बिजनेस किया था। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि 25 करोड़ डॉलर में बनी अवतार 2 का कलेक्शन इसके पहले पार्ट से अधिक रहता है या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »