• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगे बॉक्सर विजेंद्र सिंह, यह होगा रोल!

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगे बॉक्सर विजेंद्र सिंह, यह होगा रोल!

सलमान खान के साथ फोटो में विजेंदर सिंह के अलावा जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगे बॉक्सर विजेंद्र सिंह, यह होगा रोल!

Photo Credit: Twitter/image shared by Salman Khan

किसी का भाई किसी जान फिल्म सिनेमाघरों में 23 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

ख़ास बातें
  • विजेंदर सिंह की एंट्री फिल्म में कन्फर्म
  • फिल्म से शहनाज गिल भी बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
  • राम चरण भी फिल्म में देंगे गेस्ट अपीयरेंस
विज्ञापन
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म में मशहूर बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी दिखाई देने वाले हैं। सलमान खान ने विजेंद्र सिंह के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। क्रिसमस पर रिलीज हो रही दूसरी फिल्मों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, लेकिन मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। अब फिल्म में बॉक्सर विजेंद्र सिंह की एंट्री की खबर के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। 

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज डेट 2023 के लिए आगे बढ़ा दी गई है। अब यह मूवी ईद 2023 में रिलीज होगी। सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उनके साथ ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, मौका था विजेंद्र सिंह के जन्मदिन का। उन्होंने विजेंद्र सिंह को बधाई देते हुए फोटो के कैप्शन में भी मैसेज लिखा है। 

इस पोस्ट के साथ सलमान खान ने इस बात की पुष्टि भी कर दी कि फिल्म में विजेंद्र सिंह का रोल भी होगा। उन्होंने लिखा- वेलकम ऑन बोर्ड किसी का भाई किसी की जान। सलमान खान के साथ फोटो में विजेंद्र सिंह के अलावा जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी दिखाई दे रहे हैं। सभी लोग एक ही पोज में बैठे हैं और बॉक्सिंग स्टाइल में फोटो खिंचवाया है। विजेंद्र सिंह का जन्मदिन 29 अक्टूबर को होता है। विजेंद्र इस 29 अक्टूबर को 37 साल के हो चुके हैं। 

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विजेंद्र सिंह का फिल्म में क्या रोल होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि फिल्म में विजेंद्र सिंह विलेन का रोल करने वाले हैं। उनके साथ में अभिमन्यु सिंह और जगतपति बाबू भी विलेन के रोल में दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म में आर आर आर फिल्म के स्टार राम चरण के भी दिखाई देने की बात सामने आई है। लेकिन उनका गेस्ट अपीयरेंस ही इसमें होगा। इसके अलावा फिल्म में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जस्ट सूल और अब्दु रोजिक के भी दिखाई देने की बातें आ रही हैं। अब्दु के लिए तो सलमान खान बिग बॉस 16 के मंच से भी घोषणा कर चुके हैं। 

दूसरी खास बात यह है कि इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके साथ में पूजा हेगड़े भी होंगीं। रिलीज डेट आगे खिसकने से पहले यह सलमान की एकलौती फिल्म थी जो इस साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस साल सलमान की कोई फिल्म नहीं आ रही है। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है और यह 23 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »