• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • प्लेन से गायब हुआ बाहुबली के ‘भल्लालदेव’ का सामान, एक्‍टर ने Twitter पर इंडिगो को धोया!

प्लेन से गायब हुआ बाहुबली के ‘भल्लालदेव’ का सामान, एक्‍टर ने Twitter पर इंडिगो को धोया!

एक्टर अपनी फैमिली के साथ बंगलूरू जा रहे थे। दूसरी फ्लाइट में उन्‍हें भेजने के कारण ऐसा हुआ।

प्लेन से गायब हुआ बाहुबली के ‘भल्लालदेव’ का सामान, एक्‍टर ने Twitter पर इंडिगो को धोया!

इंडिगो एयरपोर्ट से सामान गायब हो जाने पर एक्टर ने ट्वीट कर इंडिगो एयरलाइंस को लगाई जमकर फटकार।

ख़ास बातें
  • इंडिगो एयरपोर्ट से गायब हुआ राणा दग्गुबाती का सामान
  • एक्टर ने ट्वीट कर लगाई इंडिगो एयरलाइंस को फटकार
  • बाहुबली फेम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी
विज्ञापन
Rana Daggubati : फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती अपने ट्वीट से सुर्खियों में हैं। उनके साथ एक घटना हुई है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को दी है। दरअसल, ट्रैवल करते हुए राणा दग्गुबाती का सामान गायब हो गया है। अपने ऐक्‍टर के साथ इस तरह की घटना फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियां बटोर रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा दग्गुबाती का सामान फ्लाइट से गायब हो गया। एक्टर इंडिगो एयरलाइन्स (Indigo Airlines) में सफर कर रहे थे। वह अपनी फैमिली के साथ बंगलूरू जा रहे थे। हैदराबाद एयरपोर्ट पर सभी पैसेंजर्स को यह खबर दी गई कि फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी होने की कारण उन्हें दूसरी फ्लाइट में सफर करना पड़ेगा। इस बात की जानकारी सभी पैसेंजर्स को चेक-इन प्रॉसिजर को पूरा करने के बाद दी गई थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि उनका सामान दूसरी फ्लाइट में भेज दिया जाएगा, लेकिन बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राणा दग्गुबाती का सामान उन्हें नहीं मिला।  

एक्टर ने एयरलाइन की इस लापरवाही की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों तक पहुंचाई। साथ ही एक्टर ने सामान खोने का गुस्सा एयरलाइन पर निकाला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत का अब तक का सबसे खराब एयरलाइन अनुभव इंडिगो एयरलाइंस!  फ्लाइट से सामान कहां गायब हुआ यह कोई ट्रैक नहीं कर पाया। कर्मचारियों को कोई सुराग नहीं कि समान कहां गया।' उनके ट्वीट करते ही पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा और लोग दग्गुबाती के फेवर में बोलते नजर आए। हालांकि राणा का ट्वीट अब मौजूद नहीं दिख रहा। 

हालांकि इसके बाद इंडिगो एयरलाइन ने राणा दग्गुबाती से माफी मांगी। इंडिगो ने माफी मांगते हुए लिखा, 'हम इस घटना के लिए शर्मिंदा हैं। हमारी टीम आपका सामान ढूंढने में लगी हुई है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आपका सामान जल्द से जल्द मिल जाए और हम उसे आपको सौंप सकें।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Rana Daggubati in bahubali

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »