• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Mirzapur 3 की शूटिंग हुई पूरी, ‘गुड्डु पंडित’ ने शेयर किया वीडियो, जानें कब रिलीज होगी सीरीज

Mirzapur 3 की शूटिंग हुई पूरी, ‘गुड्डु पंडित’ ने शेयर किया वीडियो, जानें कब रिलीज होगी सीरीज

जब भी भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज की बात की जाती है, तो मिर्जापुर का नाम भी लोगों की जुबान पर आता है।

Mirzapur 3 की शूटिंग हुई पूरी, ‘गुड्डु पंडित’ ने शेयर किया वीडियो, जानें कब रिलीज होगी सीरीज

मिर्जापुर 3 की शूटिंग पूरी हुई। अभिनेता अली फजल ने शेयर किया वीडियो

ख़ास बातें
  • मिर्जापुर 3 की शूटिंग हुई पूरी
  • अली फजल ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी
  • रिलीज डेट को लेकर भी सामने आई जानकारी
विज्ञापन
Mirzapur 3 Shooting : एमेजॉन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अबतक आए इसके दो सीजनों को लोगों ने काफी पसंद किया है। दर्शकों को बीच यह सीरीज इतनी पॉपुलर हुई है कि दूसरे सीजन के बाद ही तीसरे सीजन की डिमांड होने लगी थी। मिर्जापुर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इसके जाने-माने किरदार गुड्डू पंडित यानी अभिनेता अली फजल ने सीरीज के तीसरे पार्ट की शूटिंग को लेकर जानकारी दी है। मिर्जापुर 3 की शूटिंग खत्‍म हो गई है। अली ने इसका वीडियो शेयर किया है। 

भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज की बात की जाती है, तो मिर्जापुर का नाम लोगों की जुबान पर आता है। इसके पिछले दो सीजन ने खूब धमाल मचाया। कालीन भैया, गुड्डु पंडित के नाम तो लोग रट चुके हैं। जानकारी मिल रही है कि पिछली दो सीरीज की कामयाबी के बाद अब मिर्जापुर के तीसरे सीजन की शूटिंग भी पूरी कर ली गई है। अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर शूट के रैप अप का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सीरीज की पूरी टीम दिखाई दे रही है। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये मेसेज पूरी टीम के लिए, मिर्जापुर 3 का सफर मेरे लिए बेहद ही शानदार रहा।'
 
अली फजल ने आगे लिखा, ‘पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी मुझे नए अनुभव मिले हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि गुड्डू पंडित ने सेट पर मौजूद हर एक व्यक्ति से कुछ न कुछ सीखने का प्रयास किया है, जिससे कि आप जो देखो उसमें आपको मजा आए। इस सीरीज के लिए कड़ी मेहनत व लगन के लिए सब को बहुत बहुत धन्यवाद।'

कब रिलीज होगी मिर्जापुर 3
लोगों में इस सीरीज को देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। अब सभी को इसकी रिलीज का इंतजार है। हालांकि अभी इसकी रिलीज की कोई डेट फाइनल नहीं की गई है। वैसे, अली फजल ने अपने पोस्ट में यह जरूर बताया है कि मिर्जापुर 3 अगले साल रिलीज की जाएगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  5. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  8. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »