Jailer: रजनीकांत और एश्वर्या राय बच्चन की फिल्म Jailer में अब इस एक्ट्रेस की एंट्री!

फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट ये आया है कि इसमें तमन्ना भाटिया की एंट्री भी हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जनवरी 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है।
  • यह एक तमिल फिल्म है जिसमें एक्शन और कॉमेडी देखने को मिलेगी।
  • मूवी को इस साल गर्मियों में रिलीज किए जाने की बात हो रही है।

जेलर (Jailer) साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म है।

Photo Credit: Twitter/ Poster shared by sun pictures

साउथ के मेगा स्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में रजनीकांत का लुक काफी अलग है। फिल्म के पोस्टर में वह एकदम सिंपल लुक में हल्की दाढ़ी और चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। रजनीकांत के साथ इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन फीमेल लीड कैरेक्टर प्ले करती नजर आएंगी। अब इस फिल्म के साथ और खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से जुड़े होने की पुष्टि की है। हम आपको बताते हैं कि वह एक्ट्रेस कौन हैं। 

जेलर (Jailer) साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म है। साउथ सिनेमा की ओर से इस फिल्म को 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से बताया जा रहा है। इसमें एश्वर्या राय बच्चन भी फीमेल लीड रोल में होंगी। फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट ये आया है कि इसमें तमन्ना भाटिया की एंट्री भी हो चुकी है। इतना ही नहीं, पिंकविला की रिपोर्ट में कहा गया है कि तमन्ना भाटिया ने हाल ही में हैदराबाद में इस फिल्म के लिए 2 दिन का शूट पूरा किया है। इस बारे में तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि रजनीकांत के साथ उनका एक्सपीरियंस फैंस के बीच शेयर करने के लिए उनसे रुका नहीं जा रहा है। तमन्ना इस फिल्म को लेकर काफी  एक्साइटेड नजर आ रही हैं। 

Advertisement
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के लिए तमन्ना भाटिया अब अगला शूट चेन्नई में करेंगी। उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो अमेजन प्राइम के जी करदा, नेटफ्लिक्स के लस्ट स्टोरीज, चिरंजीवी के भोला शंकर में भी नजर आने वाली हैं। इन सभी प्रोजेक्ट्स में वो अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाली हैं। 

जहां तक उनकी फिल्म जेलर की बात है, तो फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। यह एक तमिल फिल्म है जिसमें एक्शन और कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म में मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी नजर आएंगे। फिल्म को कालनिथी मारन ने प्रोड्यूस किया है। मूवी को इस साल गर्मियों में रिलीज किए जाने की बात हो रही है। अभी इसकी अधिकारिक डेट की घोषणा नहीं हो सकी है। 
Advertisement

फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन का नाम साउथ के काबिल निर्देशकों में गिना जाता है। इनकी पिछली डायरेक्टेड फिल्म थलापति विजय के साथ ‘बीस्ट' थी। हालांकि, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, फीमेल लीड एश्वर्या की यह रजनीकांत के साथ दूसरी फिल्म है। इसके पहले वो रोबोट में भी रजनीकांत के साथ काम कर चुकी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jailer, jailer cast, jailer film, Rajnikant, Aishwariya rai bachchan

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.