• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये

जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये

रिलायंस समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का अप्रैल-जून तिमाही में ग्राहक आधार बढ़ने और बेहतर औसत राजस्व मिलने से शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये हो गया।

जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये
विज्ञापन
रिलायंस समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का अप्रैल-जून तिमाही में ग्राहक आधार बढ़ने और बेहतर औसत राजस्व मिलने से शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 4,530 करोड़ रुपये रहा था। जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस की दूरसंचार इकाई जियो इन्फोकॉम, कुछ स्टार्टअप और संगीत एवं वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप शामिल हैं।

शुक्रवार को घोषित तिमाही नतीजों के मुताबिक, अप्रैल-जून की अवधि में इसकी परिचालन आय 11.3 प्रतिशत बढ़कर 26,115 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 23,467 करोड़ रुपये थी।

इस तिमाही में 90 लाख शुद्ध ग्राहक जुड़े और कुल डेटा ट्रैफिक 28 प्रतिशत बढ़कर 33.2 अरब गीगाबाइट हो गया। प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) भी जून तिमाही में 2.8 प्रतिशत बढ़कर 180.5 रुपये हो गया।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, 'जियो अपने ट्रू5जी नेटवर्क के विस्तार में तीव्र प्रगति कर रहा है। जियो इस साल दिसंबर के पहले ही देश भर में 5जी नेटवर्क खड़ा करने की राह पर अग्रसर है।'

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: jio, jio platform
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »