Pushpa 2 की पहली झलक अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर दिखेगी!

पुष्पा 2 की पहली झलक 8 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है। बता दें कि 8 अप्रैल को फिल्म के लीड एक्टर और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन होता है।

Pushpa 2 की पहली झलक अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर दिखेगी!

Pushpa: The Rise को 2021 में रिलीज किया गया था

ख़ास बातें
  • पुष्पा 2 की पहली झलक 8 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है
  • 8 अप्रैल को फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन का जन्मदिन होता है
  • फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 तक खत्म होने की उम्मीद है
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी अपकमिंग फिल्म 'Pushpa 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है। अभी तक, फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है और न ही इसका कोई टीजर रिलीज हुआ है। हालांकि, एक लेटेस्ट रिपोर्ट को सच मानें, तो Pushpa 2 का फर्स्ट लुक अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है। फिल्म को सुकुमार के निर्देशन में बनाए जाने की खबर है। माना जा रहा है कि दूसरे भाग को पहले भाग से भी बड़े स्केल पर बनाया जाएगा।

Pushpa 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और अब, उनके लिए एक खुशखबरी सामने आई है। इंडिया टुडे के अनुसार, पुष्पा 2 की पहली झलक 8 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है। बता दें कि 8 अप्रैल को फिल्म के लीड एक्टर और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन होता है। इस साल एक्टर अपने अपने 41वें साल में कदम रखेंगे। निश्चित तौर पर यदि रिपोर्ट सच होती है, तो 8 अप्रैल को Pushpa 2 का फर्स्ट लुक रिलीज होना अल्लू अर्जुन और उनके फैंस के लिए सबसे खास पल से कम नहीं होगा।

Pushpa 2 को पहले पार्ट से भी बड़े स्केल पर बनाए जाने की खबर है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 तक खत्म होने की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 में पुष्पा राज की जिंदगी को करीब से दिखाया जाएगा। उसके बचपन और उसके पिता से उसके रिश्ते को यह फिल्म उजागर करेगी। 

'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) को 2021 में रिलीज किया गया था और इसने रिलीज के साथ ही जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म को फैंस ने बेहद पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 350 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्शन किया। अकेले हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »