प्रभास की फ‍िल्‍म 'सालार' 28 सितंबर को नहीं होगी रिलीज

Prabhas Film Salaar new release date : खुद मेकर्स ने इसकी तस्‍दीक की है। सालार की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 16:09 IST
ख़ास बातें
  • 28 सितंबर को नहीं रिलीज होगी प्रभास की फ‍िल्‍म
  • रिलीज डेट को टाल दिया गया है
  • मेकर्स ने कहा- यह फैसला काफी सोच-विचारने के बाद लिया

सालार में प्रभास, श्रुति हसन और जगपति बाबू मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।

Photo Credit: @SalaarTheSaga

Prabhas Film Salaar new release date : फ‍िल्‍मी गलियारों में कई दिनों से खबरें हैं कि अभिनेता प्रभास की मच अवेटेड मूवी 'सालार' (Salaar) तय तारीख को रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने 28 सितंबर को इस फ‍िल्‍म को रिलीज करने की योजना बनाई थी, जो पूरी होती हुई नहीं दिख रही। खुद मेकर्स ने इसकी तस्‍दीक की है। सालार की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। 

सालार में प्रभास, श्रुति हसन और जगपति बाबू मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक काफी पहले रिवील कर दिया गया था। वह सुकुमारन वर्धराजा मन्नार का किरदार निभाने वाले हैं। सालार में जगपति बाबू, प्रमुख विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। सलार का लेखन और निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित यह फिल्म तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में शूट हुई है।  

मेकर्स ने इस फ‍िल्‍म को 28 सितंबर 2023 को रिलीज करने का प्‍लान बनाया था। हालांकि सितंबर का महीना शुरू होते ही खबरें आने लगी कि फ‍िल्‍म की रिलीज डेट को पोस्‍टपोन किया जा सकता है। अब मेकर्स ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍टर जारी किया है। लिखा गया है कि किन्‍हीं कारणों से 'सालार' की रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया गया है।
 

पोस्ट में मेकर्स ने लिखा कि सालार को मिल रहे आपके सपोर्ट के लिए हम आभार प्रकट करते हैं। हमें कुछ परिस्थितिवश इसकी रिलीज तारीख 28 सितंबर 2023 को स्थगित करना पड़ रहा है। हमारे इस फैसले को कपया समझें। यह फैसला काफी सोच-विचारने के बाद लिया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट जल्दी ही सामने आएगी। 

मेकर्स ने अपने पोस्‍ट में यह भी लिखा कि हमारी टीम एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव देने के लिए बाध्य है। मेकर्स ने लिखा कि हम सालार- द सागा को फाइनल करने की तरफ बढ़ रहे हैं। इस सफर पर बने रहने के लिए शुक्र‍िया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  2. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  3. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  5. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
  6. Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  8. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  9. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  10. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.