• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • OTT Release This Week : 16 फरवरी नोट कर लें! ओटीटी पर आ रही ये 3 बड़ी फ‍िल्‍में! जानें डिटेल

OTT Release This Week : 16 फरवरी नोट कर लें! ओटीटी पर आ रही ये 3 बड़ी फ‍िल्‍में! जानें डिटेल

OTT Release This Week : ‘ओवर द टॉप’ यानी ओटीटी पर नई फ‍िल्‍मों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है।

OTT Release This Week : 16 फरवरी नोट कर लें! ओटीटी पर आ रही ये 3 बड़ी फ‍िल्‍में! जानें डिटेल

तीनों‍ ही फ‍िल्‍में साल 2023 में रिलीज हुई थीं और भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस को अपनी कमाई से चौंका दिया था।

ख़ास बातें
  • ओटीटी पर इस हफ्ते आ रही बड़ी फ‍िल्‍में
  • सालार हिंदी में और द केरल स्‍टोरी होगी रिलीज
  • शाहरुख खान की डंकी के रिलीज होने की भी खबरें
विज्ञापन
OTT Release This Week : ‘ओवर द टॉप' यानी ओटीटी पर नई फ‍िल्‍मों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है। 16 फरवरी को अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म्‍स पर 3 बड़ी फ‍िल्‍में रिलीज होने जा रही हैं। तीनों‍ ही फ‍िल्‍में साल 2023 में रिलीज हुई थीं और भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस को अपनी कमाई से चौंका दिया था। इनमें सबसे हैरान करने वाली फ‍िल्‍म थी अदा शर्मा स्‍टारर ‘द केरल स्‍टोरी' (The Kerala Story), जिसने अपनी कहानी के दम पर लोगों को सिनेमाघरों में आने को मजबूर किया। इसके अलावा, प्रभास की सालार का हिंदी वर्जन (Salaar in Hindi) और शाहरुख खान की डंकी (Dunki) भी 16 फरवरी को ओटीटी पर आ रही हैं। 
 

सालार (हिंदी) (Salaar Hindi)

अभिनेता प्रभास के लिए साल 2023 मिला-जुला रहा। उनकी फ‍िल्‍म आद‍िपुरुष को दर्शकों ने नकार दिया, लेकिन सालार ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई की। Sacnilk का डेटा बताता है कि सालार ने भारत में 400 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई की, जिसमें 150 करोड़ के लगभग कलेक्‍शन फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन ने जुटाया। सालार ओटीटी पर आ चुकी है, लेकिन इसका हिंदी वर्जन अभी रिलीज नहीं हुआ है। 16 फरवरी से सालार को हिंदी में भी स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। सालार हिंदी को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर रिलीज किया जा रहा है। 
   

 ‘द केरल स्‍टोरी' (The Kerala Story)

अदा शर्मा स्‍टारर ‘द केरल स्टोरी' साल 2023 की बड़ी फ‍िल्‍मों में एक होगी, किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन फ‍िल्‍म की कहानी और इसे मिली हाइप ने दर्शकों सिनेमाघरों तक पहुंचा दिया। यह फ‍िल्‍म भी अब ओटीटी पर आ रही है। 
फिल्म को 16 फरवरी से जी5 (Zee5) पर देखा जा सकेगा। फिल्म में लीड रोल प्ले कर चुकीं अदा शर्मा ने इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है, '‘फाइनली!! सरप्राइज  मच अवेटेड फिल्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। ‘द केरल स्टोरी' 16 फरवरी से जी5 स्ट्रीम करेगा'। 
   

डंकी (Dunki)

साल 2023 बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के नाम रहा। उनकी फ‍िल्‍म पठान और जवान ने सिनेमाघरों में जमकर गर्दा काटा। साल के आखिर में यानी दिसंबर में रिलीज हुई डंकी ने भी अच्‍छी कमाई की। जो दर्शक इस फ‍िल्‍म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में यह दावा है कि डंकी को 16 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। यह फ‍िल्‍म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर स्‍ट्रीम की जा सकेगी। हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है, लेकिन अगर डंकी 16 फरवरी को रिलीज होती है, तो दर्शकों के लिए वीकेंड और शानदार हाे जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »