• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Pathaan की ‘कहानी’ एक वायरस के इर्द गिर्द! कैसे होंगे एक्‍शन सीन, हो गया खुलासा

Pathaan की ‘कहानी’ एक वायरस के इर्द-गिर्द! कैसे होंगे एक्‍शन सीन, हो गया खुलासा

Pathaan : BBFC ने पठान फ‍िल्‍म को 12ए रेटिंग दी है, जो भारत के सेंसर बोर्ड की UA रेटिंग के बराबर है।

Pathaan की ‘कहानी’ एक वायरस के इर्द-गिर्द! कैसे होंगे एक्‍शन सीन, हो गया खुलासा

Pathaan : हालांकि ऐसा किन पात्रों के साथ होता है, यह जानकारी वेबसाइट ने नहीं दी है।

ख़ास बातें
  • बीबीएफसी ने पठान को दी 12ए रेटिंग
  • फ‍िल्‍म के बारे में कई जरूरी जानकारियां शेयर कीं
  • इससे फ‍िल्‍म के प्‍लॉट का भी पता चलता है
विज्ञापन
शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) कल यानी 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में अच्‍छी एडवांस बुकिंग हासिल की है। फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को 4 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। शाहरुख के साथ इस फ‍िल्‍म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे हैं। अब जानकारी मिल रही है कि ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) ने पठान फ‍िल्‍म को 12ए रेटिंग दी है। इसके साथ ही फिल्म के प्‍लॉट, इसमें दिखाई गई हिंसा और अडल्‍ट सीन जुड़ीं डिटेल्‍स का भी खुलासा किया है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, BBFC ने पठान फ‍िल्‍म को 12ए रेटिंग दी है, जो भारत के सेंसर बोर्ड की UA रेटिंग के बराबर है। BBFC की वेबसाइट में बताया गया है कि पठान एक अंडरकवर कॉप और एक क्रिमिनल की हिंदी-भाषा की एक्शन थ्रिलर है, जो 'एक घातक सिंथेटिक वायरस को फैलने से रोकने' के लिए साथ काम करते हैं। यह भी बताया गया है कि इस फ‍िल्‍म को बिना कांट-छांट के साथ 15 रेटिंग दी जा सकती थी, लेकिन डिस्‍ट्रीब्‍यूटर ने अपनी पसंदीदा 12A रेटिंग पाने के लिए तीव्र हिंसा के दृश्यों को काटने का ऑप्‍शन चुना।  

वेबसाइट में यह भी बताया गया है कि फिल्म में 'कभी-कभी खूनी चेहरे की चोटों के दृश्य' दिखाए गए हैं। साथ ही हिंसा के बाद 'बंदूक की गोली के घाव से निकले खून' को दिखाया गया है। वेबसाइट यह भी लिखती है कि फ‍िल्‍म में पात्रों के घातक वायरस से संक्रमित होने के बाद के दृश्‍य हैं, जिनमें उनके 'चेहरे पर फोड़े' हैं। 

अडल्‍ट सीन के बारे में बीबीएफसी ने लिखा है कि फ‍िल्‍म के एक सीन में एक शख्‍स शर्मिंदा हो जाता है, जब एक महिला बेडरूम में कपड़े बदलती है और घाव पर मरहम लगाने के लिए कहती है। एक महिला, पुरुष को रिझाने के लिए उसका हाथ अपने पैरों पर भी रखती है। बेवसाइट यह भी बताती है कि पठान फ‍िल्‍म में गोलीबारी, छुरा घोंपना, गला घोंटना, विस्फोट और हाथों से होने वाली लड़ाई को दिखाया गया है। एक सीन ऐसा भी है, जिसमें एक महिला दर्दनाक वायरस से मरने से बचने के लिए खुद के सिर में गोली मार लेती है। 

यह भी कहा गया है कि फ‍िल्‍म में एक प्रेगनेंट महिला को बंद, बंधा हुआ और बंदूक से धमकाते हुए दिखाया गया है। 'एक महिला और एक पुरुष को कुछ देर के लिए पानी में डूबे हुए दिखाया गया है।' हालांकि ऐसा किन पात्रों के साथ होता है, यह जानकारी वेबसाइट ने नहीं दी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »