पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म The Legend Of Maula Jatt ने कमाए 173 करोड़ PKR

The Legend Of Maula Jatt ने अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 'यह जवानी फिर नहीं आनी 2' को पछाड़कर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • मौला जट्ट ने 4 हफ्तों में 7.8 मिलियन डॉलर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है
  • इसने भारतीय फिल्म राम सेतु और थैंक गॉड की कमाई को पार कर लिया है
  • फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर्स फवाद खान और माहिरा खान लीड रोल में हैं

The Legend Of Maula Jatt पर काम साल 2013 में शुरू हुआ था

पाकिस्‍तानी फ‍िल्‍म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend of Maula Jatt) न केवल पाकिस्तान, बल्कि दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म आए दिन रिकॉर्ड बना रही है और अपने रिलीज के 4 हफ्तों में यह पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है। मौला जट्ट ने 4 हफ्तों में 7.8 मिलियन डॉलर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, जो किसी भी पाकिस्तानी (पंजाबी) फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है।

The Legend Of Maula Jatt ने 7.8 मिलियन डॉलर, यानी पाकिस्तानी रुपये में करीब 173 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, जो भारतीय रुपये में करीब 62 करोड़ रुपये होते हैं। यह जानकारी खुद मूवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी शेयर की है। यह ग्रॉस कमाई वर्ल्डवाइड, यानी दुनिया भर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।

The Legend Of Maula Jatt में लोकप्रिय पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान लीड रोल में हैं। इनके साथ ही मूवी में माहिरा खान और हमजा अली अब्बासी भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। यह एक एक्शन-ड्रामा फ्लिक है, जिसे रिलीज हुए चार हफ्ते हो चुके हैं।

फिल्म ने अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 'यह जवानी फिर नहीं आनी 2' को पछाड़कर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म बन गई है।

इस फिल्म पर काम साल 2013 में शुरू हुआ था। निर्देशक बिलाल लशारी ने कहा था कि वो 1979 में आई ‘मौला जट्ट'  को फिर से पर्दे पर जीवंत करेंगे। बिलाल इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाना चाहते थे, जैसा कि इंडियन सिनेमा में संजय लीला भंसाली को जाना जाता है। डायरेक्टर के अनुसार फिल्म को बनाने में लाखों डॉलर का खर्च आया है। फवाद खान को फिल्म के लिए शुरू में ही फाइनल कर दिया गया था। विलेन के रूप में नूरी नट बाद में चुने गए। 
Advertisement

फिल्म का पहला लुक 2018 में सामने आया था। इसमें लगभग 5 साल का समय लग गया। फिल्म 2019 में रिलीज के लिए फाइनल की गई लेकिन 1979 में आई मौला जट्ट के प्रोड्यूसर सरवर भट्टी बिलाल कोर्ट पहुंच गए। उन्‍होंने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के उल्लंघन का आरोप लगाया। जब तक मामला सुलझा, दुनिया में कोरोना ने दस्‍तक दे दी थी। फिल्म की रिलीज रोक दी गई। अब आखिरकार 2022 में फिल्म सबके सामने है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  2. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  3. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  5. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  6. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  8. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  9. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.