• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ‘हड्डी’ के ट्रांसजेंडर लुक के लिए 3 घंटे में तैयार हुए नवाजुद्दीन, देखें वीडियो

‘हड्डी’ के ट्रांसजेंडर लुक के लिए 3 घंटे में तैयार हुए नवाजुद्दीन, देखें वीडियो

Haddi film Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आगामी फिल्म ‘हड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म अपनी अनाउंसमेंट के दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। हाल ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने मेकअप का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

‘हड्डी’ के ट्रांसजेंडर लुक के लिए 3 घंटे में तैयार हुए नवाजुद्दीन, देखें वीडियो

Haddi film Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी फिल्म हड्डी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने ट्रांसजेंडर लुक के लिए तैयार हो रहे हैं।

ख़ास बातें
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फिल्म हड्डी से ट्रांसजेंडर लुक
  • फिल्म हड्डी अगले साल 2023 में होगी रिलीज
  • तीन घंटे के लंबे समय के बाद ट्रांसजेंडर लुक में तैयरा हुए नवाजुद्दीन
विज्ञापन
Haddi film Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘हड्डी' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म अपनी अनाउंसमेंट के दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने मेकअप का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

इस वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में अपने ट्रांसजेंडर लुक के लिए रेडी होते नजर आ रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करने में लगे हैं। अपने इस लुक को दिखाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। अपनी एक्टिंग की तरह ही वह अपने इस लुक में भी बेस्ट दिखना चाहते हैं और इसका सबूत इस वीडियो में नजर भी आ रहा है। आप देख सकते हैं कि किस तरह से इस ट्रांसजेंडर लुक के लिए उन्हें तीन घंटे तक एक जगह जमकर बैठना पड़ता है।

   

लेकिन तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद जब वो अपने लुक में नजर आते हैं तो किसी के लिए भी ये यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि ये नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही हैं। कुछ समय पहले भी ‘हड्डी' का एक पोस्टर शेयर किया गया था। तो लोग एक नजर में उन्हें हड्डी के पोस्टर में पहचान ही नहीं पाए थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस लुक के लिए वाकई बहुत मेहनत की है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है। फैंस उनके इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन ने कहा था, ‘जब पहली बार उनकी बेटी ने उन्हें इस रूप में देखा तो वो परेशान हो गई थी। हालांकि बाद में उसे समझ आया कि ये सिर्फ एक फिल्म के लिए उनका किरदार है।‘ फिल्म हड्डी अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »