‘Sex Education’ सीजन 4 से ‘Jaane Jaan’ तक... OTT पर इस वीकेंड क्‍या है खास? जानें

Movies and web series this week : अभिनेत्री करीना कपूर खान, सुजॉय घोष की लेटेस्‍ट थ्रिलर 'जाने जान' से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 सितंबर 2023 22:56 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही नई फ‍िल्‍में
  • Sex Education सीजन 4 भी रिलीज हुआ
  • Netflix पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है कंटेंट

भोला शंकर तेलेगु भाषा की ऐक्‍शन फ‍िल्‍म है। मुख्‍य भूमिका में चिरंजीवी हैं। यह फ‍िल्‍म भी नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम की जा सकेगी।

Photo Credit: Netflix

वीकेंड आ रहा है और ओटीटी (OTT) फ‍िर से तैयार है नए कंटेंट के साथ। वेब सीरीज से लेकर फ‍िल्‍मों तक Netflix पर काफी कुछ स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। सेक्स एजुकेशन (Sex Education) का चौथा और आख‍िरी सीजन दर्शकों को एंटरटेन करेगा। अभिनेत्री करीना कपूर खान, सुजॉय घोष की लेटेस्‍ट थ्रिलर 'जाने जान' (Jaane Jaan) से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस वीकेंड और क्‍या कुछ खास स्‍ट्रीम किया जा सकता है Netflix पर, आइए जानते हैं।    
 

Sex Education सीजन 4

Sex Education का सीजन 4 नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। मूरडेल सेकेंडरी के स्‍टूडेंट्स अब कैवेंडिश कॉलेज में पहुंच गए हैं। यह ऐसी जगह है, जहां ट्रेंड थोड़ा अलग है। ओटिस अपने सेक्स क्लिनिक को फिर से शुरू करने के लिए घबराया हुआ भी है और उत्साहित है। वह यह जानकर थोड़ा दुखी है कि उस जगह पर एक पॉपुलर क्लिनिक पहले से है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से भी कॉन्‍टैक्‍ट करने की कोशिश में है। नए सीजन में बाकी चेहरे भी दिखाई देंगे। बहुत कुछ होने वाला है इस बार।  
 

Jaane Jaan (जाने जान)

जाने जान में करीना कपूर का किरदार एक सिंगल मदर माया डिसूजा का है। दुर्व्यवहार करने वाला करीना का पति एक रात घर लौटता है और हंगामा करता है, तो मजबूरी में माया को उसे मारने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके बाद शुरू होता है मामले को छुपाने और दबाने का ‘खेल'! माया के पड़ोसी नरेन (जयदीप अहलावत) एक मैथ्‍स टीचर बॉडी को छुपाने में मदद करना चाहते हैं। सुजॉय घोष ने फ‍िल्‍म कहानी से खुद को साबित किया है। जाने जान में वह कितना सफल हुए हैं, यह आप नेटफ्लिक्‍स पर इस फ‍िल्‍म को देखकर तय कर सकते हैं। 
 

Bhola Shankar (भोला शंकर)

भोला शंकर तेलेगु भाषा की ऐक्‍शन फ‍िल्‍म है। मुख्‍य भूमिका में चिरंजीवी हैं, जिन्‍होंने एक सुधरे हुए गैंगस्‍टर भोला शंकर का रोल प्‍ले किया है। वह अपनी बहन महा (कीर्ति सुरेश) की पढ़ाई के लिए कोलकाता आया है। टैक्‍सी ड्राइवर का काम कर रहा है। फ‍िर एंट्री होती है अपराधियों की, जो भोला शंकर को टार्गेट करते हैं। आखिरकार उसे ऐक्‍शन में आना पड़ता है। फिल्म में तरुण अरोड़ा (रामबनम) और सुशांत अनुमोलु (रावणासुर) भी हैं। तमन्‍ना भाटिया भी दिखाई देंगी। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  2. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
  3. रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  4. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  7. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  8. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.