• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Drishyam 2 को ‘बचाने’ के लिए अजय देवगन ने खर्चे 3.5 करोड़ रुपये! क्‍यों उठाना पड़ा यह कदम, जानें

Drishyam 2 को ‘बचाने’ के लिए अजय देवगन ने खर्चे 3.5 करोड़ रुपये! क्‍यों उठाना पड़ा यह कदम, जानें

Drishyam 2 : हिंदी में बनी दृश्‍मय 2 के निर्माताओं ने मनीष शाह से संपर्क किया और उन्‍हें दृश्‍यम 2 का हिंदी डब रिलीज नहीं करने को कहा।

Drishyam 2 को ‘बचाने’ के लिए अजय देवगन ने खर्चे 3.5 करोड़ रुपये! क्‍यों उठाना पड़ा यह कदम, जानें

Drishyam 2 : मनीष शाह ने इसके एवज में 3.5 करोड़ रुपये की डिमांड की। मेकर्स राजी हो गए और उन्‍होंने मनीष शाह की डिमांड को मान लिया।

ख़ास बातें
  • तेलेगु में बनी दृश्यम 2 के हिंदी डब वर्जन को रिलीज करने की थी तैयारी
  • अजय देवगन व मेकर्स इससे परेशानी में आ गए
  • उन्‍होंने पैसे देकर दृश्यम 2 के हिंदी डब वर्जन को रोका
विज्ञापन
साल 2015 में आई बॉलीवुड फ‍िल्‍म दृश्‍यम (Drishyam) तो याद ही होगी। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन, तब्‍बू और श्रेया सरन के अभिनय वाली फ‍िल्‍म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लोगों ने फ‍िल्‍म को पसंद किया था। यह फ‍िल्‍म इसी नाम से बनी मलयालम फ‍िल्‍म का रीमेक थी। एक बार फ‍िर से इसी स्‍टारकास्‍ट के साथ दृश्यम 2 (Drishyam 2) को तैयार किया गया है, जो 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फ‍िल्‍म भी मलयालम फ‍िल्‍म का ही रीमेक है। इस बार अक्षय खन्‍ना भी दृश्‍यम 2 में भूमिका निभा रहे हैं। अजय देवगन और दृश्यम 2 के मेकर्स फ‍िल्‍म को हिट बनाने के लिए जोर-शोर से जुटे हैं। लेकिन हाल में एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तेलेगु में बनी दृश्यम 2 (Drishyam 2) के हिंदी डब वर्जन को गोल्डमाइन्स यूट्यूब चैनल के मालिक मनीष शाह हिंदी वाली दृश्यम 2 से पहले रिलीज करने की तैयारी में थे। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान भी कर दिया था। इस खबर ने अजय देवगन और दृश्यम 2 के मेकर्स को परेशान कर दिया। ऐसा होना स्‍वाभाविक भी था। अगर तेलेगु दृश्यम 2 हिंदी में डब होकर दर्शकों तक पहुंच जाती है, तो फ‍िर हिंदी रीमेक का क्‍या मतलब रह जाता। 

बताया जाता है कि जानकारी मिलने बाद हिंदी में बनी दृश्‍मय 2 के निर्माताओं ने मनीष शाह से संपर्क किया और उन्‍हें दृश्‍यम 2 का हिंदी डब रिलीज नहीं करने को कहा। खबरों के अनुसार मनीष शाह ने तेलेगु दृश्यम 2 के हिंदी अधिकार फिल्म के निर्माता सुरेश डी बाबू से खरीदे थे। मनीष कानूनी तौर पर फ‍िल्‍म को हिंदी में डब कर सकते थे। ऐसा हो जाता, तो अजय देवगन वाली दृश्‍यम 2 को काफी नुकसान उठाना पड़ता। 

बताया जाता है कि इन्‍हीं सब बातों को ध्‍यान में रखते हुए मेकर्स ने मनीष शाह से बात की। मेकर मंगत कुमार ने मनीष शाह से हिंदी डब रोकने को कहा। मनीष शाह ने इसके एवज में 3.5 करोड़ रुपये की डिमांड की। मेकर्स राजी हो गए और उन्‍होंने मनीष शाह की डिमांड को मान लिया। यानी तेलेगु में बनी दृश्‍यम 2 को हिंदी डब में ना रिलीज किया जाए, इसके लिए हिंदी में बनी दृश्‍यम 2 के मेकर्स ने मनीष शाह को पैसे दिए हैं। मनीष शाह ने भी दृश्यम 2 के हिंदी वर्जन को रिलीज करने का ऐलान वापस ले लिया है। अब हिंदी की दृश्‍यम 2 के मेकर्स राहत में हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि फ‍िल्‍म टिकट खिड़की पर अच्‍छा प्रदर्शन करेगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »