• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • जनवरी में पठान, मिशन मजनू और तेहरान की रिलीज के साथ होगी बॉलीवुड की धमाकेदार शुरुआत

जनवरी में पठान, मिशन मजनू और तेहरान की रिलीज के साथ होगी बॉलीवुड की धमाकेदार शुरुआत

इस वर्ष कश्मीर फाइल्स, ब्रह्मास्त्र और दृश्मय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। इसके अलावा इस पूरे साल साउथ की फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया

जनवरी में पठान, मिशन मजनू और तेहरान की रिलीज के साथ होगी बॉलीवुड की धमाकेदार शुरुआत

साल 2023 में पठान से लेकर आदिपुरुष तक कई बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी।

ख़ास बातें
  • 2023 में रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्में
  • 2023 में शाहरुख खान, सलमान खान सहित कई और स्टार्स की फिल्में होंगी रिलीज
  • पठान, कुत्ते, गांधी गोडसे- एक युध्द सहित कई बड़ी फिल्में रिलीज की जाएंगी
विज्ञापन
इस वर्ष रिलीज बॉलवुड फिल्मों की बात करें तो ‘कश्मीर फाइल्स, ब्रह्मास्त्र और दृश्मय 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार बिजनेस किया है। इसके अलावा इस पूरे साल साउथ की फिल्मों का ही दबदबा रहा है। इन फिल्मों ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि कमाई के रिकॉर्ड भी बनाए। फिल्म आरआरआर, KGF 2, पुष्पा द राइज और कांतारा ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से दुनिया भर में दर्शकों और क्रिटिक्स तक की वाहवाही बटोरी। आने वाला साल बॉलीवुड के लिए खास साबित हो सकता है। अगले साल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में तहलका मचा सकती हैं।

नए साल की शुरूआत से ही शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अजय देवगन, प्रभास सहित कई बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं। साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में  पठान, डंकी,  कुत्ते, मिशन मजनू, तेहरान और लकड़बग्घा शामिल हैं।

पठान
फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। शाहरुख के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के दो गाने बेशर्म रंग और झूमे जो पठान रिलीज हो चुका है। इसके पहले गाने बेशर्म रंग को लेकर फिल्म विवादों में घिर गई है। शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

जवान
शाहरुख की एक्शन से लबरेज यह 2 जून को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक आम आदमी की जिंदगी पर आधारित है, जिसे झूठे आरोपों में फंसा दिया जाता है। इस फिल्म में भी शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे

डंकी
शाहरुख की फिल्म डंकी अगले साल के अंत तक रिलीज की जाएगी। इसे 22 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म में किंग खान ने पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ काम किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी।

कुत्ते
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘कुत्ते' 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। इसमें कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग हैं। दर्शकों इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  

मिशन मजनू
एक्टर सिध्दार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू के रिलीज को लेकर भी दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में सिध्दार्थ मल्होत्रा के साथ ही रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। सिध्दार्थ की इस साल की फिल्मों का परफॉरमेंस देखते हुए मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म 20 को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।

तेहरान
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम कि फिल्म तेहरान 26 को बडे पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी हैं। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म तेहरान को लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम फिल्म पठान में भी अहम रोल में नजर आएंगे।

गांधी गोडसे- एक युध्द
घायल, दामिनी जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार संतोषी लंबे समय के बाद फिल्म ‘गांधी गोडसे- एक युध्द' से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

लकड़बग्घा
फिल्म लकड़बग्घा 13 जनवरी रिलीज होगी। फिल्म में अंशुमान झा, रिध्दी डोगरा और मिलिंद सोमन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन फिल्म है।

आदिपुरुष
साउथ के एक्टर प्रभास की आदिपुरुष 12 जनवरी को 3D में रिलीज की जाएगी।आदिपुरुष को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये से 400 करोड़ रुपये के बीच है। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म एक लवस्टोरी पर बेस्ड है। इसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन और प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी।

भोला
अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को रिलीज की जाएगी। फिल्म में तब्बू, संजय मिश्रा, और मकरंद देशपांडे जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म एक बिछड़े हुए परिवार की कहानी है। इसमें तब्बू एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी।

टाइगर 3
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 साल के अंत में रिलीज की जाएगी। फिल्म 10 नवंबर को रिलीज हो सकती है। इसमें सलमान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आएंगी। यह फिल्म टाइगर का तीसरा पार्ट है। इस कड़ी में पहले टाइगर उसके बाद टाइगर जिंदा है और अब टाइगर 3 बनाई गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »