Latest OTT Release This Week: मर्डर, मिस्ट्री, Sci-Fi एक्शन से भरपूर ये वेब सीरीज इस हफ्ते करेंगी खूब मनोरंजन

मर्डर इन माहिम (Murder in Mahim) को JioCinema ने रिलीज किया है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2024 15:30 IST
ख़ास बातें
  • मर्डर इन माहिम (Murder in Mahim) को JioCinema ने रिलीज किया है।
  • यह एक क्राइम थ्रिलर है।
  • यह सीरीज समलैंगिक हनी-ट्रैपिंग से जुड़े सेक्स क्राइम को उजागर करती है।

मर्डर इन माहिम (Murder in Mahim) को JioCinema ने रिलीज किया है।

Photo Credit: JioCinema

इस हफ्ते OTT पर कई रोचक सीरीज ने दस्तक दी है। इनमें क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर आदि जोनर की सीरीज आपका मनोरंजन करने के लिए उपलब्ध हैं। JioCinema, Netflix, Apple TV जैसे कई प्लेटफॉर्म्स ने अपनी वेब सीरीज रिलीज की हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज हुई कौन सी सीरीज को आप किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

Murder in Mahim
मर्डर इन माहिम (Murder in Mahim) को JioCinema ने रिलीज किया है। यह एक क्राइम थ्रिलर है। यह सीरीज समलैंगिक हनी-ट्रैपिंग से जुड़े सेक्स क्राइम को उजागर करती है। दिखाया गया है कि माहिम रेलवे स्टेशन पर एक समलैंगिक सेक्स वर्कर की हत्या कर दी जाती है। उसकी बॉडी रेलवे स्टेशन के वॉशरूम में पाई जाती है। सीरीज में विजय राज, और आशुतोष राणा की दमदार भूमिका है। जो इसमें पुलिस ऑफिसर की और एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं। कहानी मुंबई में गढ़ी गई है। जो 2013 के दौर में ले जाती है, जब समलैंगिकता को भारत में अपराध माना जाता था। सीरीज की शुरुआत में दर्शक अंदाजा लगा सकता है कि आगे क्या होने वाला है। लेकिन धीरे-धीरे कहानी जब आगे बढ़ती है तो यह गहन होती जाती है और कलाकारों का दमदार अभिनय उजागर करती है। 

Undekhi Season 3
SonyLiv पर अनदेखी सीजन 3 (Undekhi Season 3) रिलीज किया गया है। अनदेखी मनाली के एक पावरफुल और अमीर कबीले अटवाल के बारे में है। यह पहले से कहीं ज्यादा प्रतिशोध की भावना रखता है और बहुत हिंसक भी है। तीसरे सीजन में दबे हुए राज बाहर आते हैं, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं होती हैं, साथ ही भावनाओं का सागर भी इसमें उमड़ता दिखता है। लीड रोल में हर्ष छाया, सूर्या शर्मा, आंचल सिंह, अंकुर राठी और दिब्येंदु भट्टाचार्य नजर आए हैं। 
Advertisement

Dark Matter
डार्क मैटर (Dark Matter) को Apple TV+ पर रिलीज किया गया है। यह एक साइ-फाई सीरीज है। यह एक भौतिकी प्रोफेसर जेसन डिसेन की कहानी है। जेसन एक साधारण व्यक्ति है। लेकिन उसकी जिंदगी के वैकल्पिक पहलू में उसका अपहरण कर लिया जाता है। जेसन खुद को ऐसी स्थिति में फंसा हुआ पाता है जहां वह जीवन को विभिन्न तरीके से जीने की संभावनाओं के बीच खड़ा है। उसकी पहले की जिंदगी अब एक बुरा सपना बन चुकी है। वह अपने असल परिवार को फिर से एक करने की कोशिश करता दिखता है। जोएल एडगर्टन, जेनिफर कॉनली, ऐलिस ब्रागा और जिम्मी सिम्पसन इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज ब्लेक क्राउच के प्रसिद्द उपन्यास Dark Matter पर आधारित है। 
Advertisement

Doctor Who Season 14
Hotstar पर नई सीरीज Doctor Who Season 14 को रिलीज किया गया है। यह एक साइ-फाई सीरीज है जो काफी लंबे समय से चली आ रही है। इसमें Doctor Who नामक अलौकिक Time Lords को दिखाया गया है जो अक्सर अपने साथियों के साथ स्पेसशिप में टाइम ट्रैवलिंग करता है। नए सीजन में Ncuti Gatwa को 15वें डॉक्टर के रूप में दिखाया गया है। Millie Gibson उनके साथी हैं। दोनों ही टाइम और स्पेस की यात्रा करते हैं। इस यात्रा में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला iQOO का जबरदस्त स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  4. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  5. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  6. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  7. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  8. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.