Latest OTT Release This Week: Taaza Khabar Season 2, Honeymoon Photographer जैसी रोचक फिल्में इस हफ्ते यहां देखें

Honeymoon Photographer को JioCinema पर देखा जा सकता है। फिल्म 27 सितंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह एक थ्रिलर, क्राइम और मिस्ट्री फिल्म है।

Latest OTT Release This Week: Taaza Khabar Season 2, Honeymoon Photographer जैसी रोचक फिल्में इस हफ्ते यहां देखें

Photo Credit: Zee5

Love, Sitara को Zee5 ने रिलीज किया है।

ख़ास बातें
  • इस हफ्ते कई रोचक सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई हैं।
  • Taaza Khabar Season 2, Shobhita Dhulipala की Love, Sitara भी शामिल।
  • Honeymoon Photographer को JioCinema पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सितंबर के आखिरी दो दिन ही बचे हैं। लेकिन जाते जाते यह महीना कई और रोचक OTT आपके लिए देकर जा रहा है। इस हफ्ते कई रोचक सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई हैं जिनका आनंद आप इस वीकेंड पर ले सकते हैं। इनमें Bhuvan Bam की Taaza Khabar Season 2, Shobhita Dhulipala की Love, Sitara जैसे नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा कई जॉनर की फिल्में आपका मनोरंजन करने आई हैं। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट। 

Inside Out 2
Inside Out 2 ओटीटी पर 25 सितंबर से स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है। यह एक एनिमेशन, एडवेंचर जॉनर की रिलीज है। Hotstar पर रिलीज हुई Inside Out 2 में Riley (Kensington Tallman) अब एक किशोरी है और अपनी इस उम्र में आने वाली चुनौतियों के लिए वह तैयार है। उसके दिमाग के अंदर मौजूद इमोशन हेडक्वार्टर में नई भावनाएं जाग रही हैं। ये इमोशन धीरे धीरे उसे परेशान करने लगते हैं। वह कैसे इनसे निकलती है यही फिल्म की कहानी है। 

Taaza Khabar Season 2
Taaza Khabar Season 2 इस हफ्ते रिलीज हुई वेब सीरीज में बड़ा आकर्षण है। यह 27 सितंबर से देखने के लिए उपलब्ध है। Hotstar ने इसे रिलीज किया है। फिल्म में ड्रामा, थ्रिल, फैंटेसी का डोज आपको मिलेगा। ताजा खबर वस्य (भुवन बाम) की कहानी को बताती है कि कैसे एक सफाई कर्मचारी के पास भविष्य देखने की क्षमता आ जाती है। उसे आए दिन ऐसे तोहफे मिलते हैं जिनसे कि वरदान और अभिशाप के बीच की रेखा जैसे धुंधली हो जाती है। उसे समझ नहीं आता कि क्या अच्छा हो रहा है और क्या बुरा। 

उसकी जिंदगी पर इसका गहरा असर पड़ता है। मुख्य भूमिकाओं में भुवन बाम, श्रिया पिलगांवकर, जावेद जाफ़री, महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी, प्रथमेश परब, नित्या माथुर जैसे कलाकारों का अभिनय आपको देखने को मिलेगा। 

Love, Sitara
Love, Sitara को Zee5 ने रिलीज किया है। इसे 27 सितंबर से देखा जा सकता है। यह ड्रामा, रोमांस की कहानी है। शोभिता धूलिपाला, सोनाली कुलकर्णी, राजीव सिद्धार्थ, शंकर इंदुचूडन, रिजुल रे, सीमा साहनी शर्मा इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। सितारा एक सफल इंटीरियर डिजाइनर है जो अर्जुन के प्यार में पड़ जाती है, जो कि एक जाना-माना शेफ होता है। 

सितारा के दिल और उसके परिवार की जिम्मेदारियों के बीच गहरी जंग छिड़ जाती है। मुख्य रूप से समस्या तब दिखाई गई है जब सितारा केरल में अर्जुन के होमटाउन में एक साधारण वेडिंग फंक्शन में जाती है। फिल्म दिखाती है कि प्यार के कितने आयाम हैं, परिवार के साथ प्यार कैसे चलता है, और आधुनिक संबंध कैसे हो गए हैं। व्यक्तिगत विचारों और सामाजिक विचारधारा के बीच यहां बड़ी उलझन दिखाई गई है। 

Honeymoon Photographer
Honeymoon Photographer को JioCinema पर देखा जा सकता है। फिल्म 27 सितंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह एक थ्रिलर, क्राइम और मिस्ट्री फिल्म है। आशा नेगी, जोया ईरानी, ​​राजीव सिद्धार्थ, जेसन थाम, साहिल सलाथिया, रितिका मूर्ति मुख्य किरदारों में हैं। 

कहानी में एक नव विवाहित कपल अम्बिका (आशा नेगी) को उनके हनीमून फोटोशूट के लिए हायर करता है। यह फोटोशूट मालदीव्स में होना है। कहानी में भयानक मोड़ तब आता है जब कपल में से हस्बेंड (साहिल सलाथिया) की अगले ही दिन मौत हो जाती है। शक की सुईं एक ही समय में कई लोगों पर घूमती है। यह राज कैसे सामने आता है यही फिल्म की कहानी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »