OTT Release May 2024 : गॉडजिला, जरा हटके…, बस्‍तर, ओटीटी पर इस हफ्ते बहुत कुछ है!

OTT Release May 2024 : जरा हटके, जरा बचके और गॉडजिला जैसी फ‍िल्‍में ओटीटी पर आईं।

OTT Release May 2024 : गॉडजिला, जरा हटके…, बस्‍तर, ओटीटी पर इस हफ्ते बहुत कुछ है!
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर आ गई हैं नई फ‍िल्‍में
  • हर प्‍लेटफॉर्म पर नई फ‍िल्‍में और सीरीज आईं
  • बॉलीवुड और हॉलीवुड कंटेंट कर पाएंगे स्‍ट्रीम
विज्ञापन
OTT Release This week : ओटीटी दर्शकों के लिए एक और वीकेंड आ गया है। अगर आप भीषण गर्मी में बाहर नहीं निकलना चाहते, तो इस वीक अपने पर्सनल गैजेट पर ढेर सारा एंटरटेनमेंट कर सकते हैं। नेटफ्लिक्‍स से लेकर डिज्‍नी हॉटस्‍टार, जियो सिनेमा और जी5 पर नई फ‍िल्‍में और सीरीज आ रही हैं। विकी कौशल और सारा अली खान की पिछले साल आई हिट फ‍िल्‍म, जरा हटके, जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) ओटीटी पर आ गई है। सुपरहिट हॉलीवुड फ‍िल्‍म, गॉडजिला (Godzilla x Kong) को भी आप स्‍ट्रीम कर पाएंगे। आइए जानते हैं ओटीटी पर आई नई फ‍िल्‍मों और सीरीज के बारे में। 
 

जरा हटके, जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke)

विकी कौशल और सारा अली खान की जरा हटके, जरा बचके पिछले साल बड़े पर्दे पर आई थी। फ‍िल्‍म ने अच्‍छा बिजनेस किया था और यूथ ने इसे पसंद किया। यह एक रोमांटिक कॉमिडी है, जिसे लक्ष्‍मण उतेकर ने निर्देश‍ित किया है। मैडडॉक फ‍िल्‍म्‍स और जियो स्‍टूडियोज ने इसे तैयार किया है। 
कहां देखें : JioCinema
 

गॉडजिला (Godzilla x Kong: The New Empire) 

हॉलीवुड फ‍िल्‍म ‘गॉडजि‍ला x कोंग' इस साल रिलीज हुई है। समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्र‍िया के बावजूद फ‍िल्‍म पर दर्शकों ने प्‍यार लुटाया और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पैसों की बारिश हुई। Godzilla x Kong ने पहले वीकेंड पर ही  दुनियाभर में करीब 1700 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फ‍िल्‍म गॉडजिला और कोंग के बीच का ऐक्‍शन खास है। 
कहां देखें : Amazon Prime
 

बाहुबली : क्राउन ऑफ ब्‍लड (Baahubali: Crown of Blood)

एसएस राजामौली की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म बाहुबली तो याद होगी। बाहुबली सीरीज की दो फ‍िल्‍मों के बेस पर बाहुबली : क्राउन ऑफ ब्‍लड को तैयार किया गया है, जोकि एक एनिमेटेड सीरीज है। इसे आप बाहुबली फ‍िल्‍मों का प्रीक्‍वल भी कह सकते हैं, जिसमें अमरेंद्र बाहुबली और भल्लालदेव के शुरुआती कारनामों को दिखाया गया है। 
कहां देखें : Disney+ Hotstar 
 

बस्‍तर (‘Bastar: The Naxal Story')

अदा शर्मा की फ‍िल्‍म बस्‍तर इसी साल रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बहुत कमाल नहीं दिखा पाई। इसे 
सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह ने निर्देशित किया है। फ‍िल्‍म में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सली-माओवादी विद्रोह पर फोकस किया गया है। मुख्‍य भूमिकाओं में अदा शर्मा के अलावा इंदिरा तिवारी, शिल्पा शुक्ला और राइमा सेन भी हैं। अदा शर्मा ने आईपीएस ऑफ‍िसर नीरजा माधवन की भूमिका निभाई है।
कहां देखें : Zee5
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »