Kuttey box office collection day 3: लोगों को नहीं भा रही फिल्म 'कुत्ते', तीसरे दिन कमाए इतने

Sacnik के आंकड़े के अनुसार, फिल्म 'Kuttey' ने अपने तीसरे दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया।

Kuttey box office collection day 3: लोगों को नहीं भा रही फिल्म 'कुत्ते', तीसरे दिन कमाए इतने

फिल्म Kuttey ने अपने दूसरे दिन यानी शानिवार को 1.25 करोड़ रुपये की बिजनेस किया था

विज्ञापन
मल्टीस्टारर फिल्म 'कुत्ते' (Kuttey) के लिए वीकेंड बेहद फीका निकला। बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से फिल्म का कलेक्शन ज्यादा प्रभावित करने वाला नहीं रहा है। फिल्म ने अपने तीसरे दिन, यानी रविवार, 15 जनवरी को मात्र 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जो इसके दूसरे दिन के अनुमानित कलेक्शन से भी कम है। फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ तब्बू नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 

Sacnik के आंकड़े के अनुसार, फिल्म 'Kuttey' ने अपने तीसरे दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज से पहले तो फिल्म काफी सुर्खियों में छाई रही, लेकिन ओपनिंग वीकेंड में यह बुरी तरह से फेल दिखाई दी। फिल्म कुत्ते ने अपने दूसरे दिन यानी शानिवार को 1.25 करोड़ रुपये की बिजनेस किया था, जबकि पहले दिन 1.07 करोड़ की कमाई की थी। यदि तीन दिन के अनुमानित कलेक्शन को देखा जाए, तो फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में करीब 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

फिल्म 'Kuttey' का निर्देशन मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान ने किया है। फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी। हालांकि, फिल्म का कलेक्शन इससे आधे से भी कम रहा। 

बात करें फिल्म कुत्ते की, तो जैसा की ट्रेलर में साफ होता है, फिल्म रॉ और इंटेंस के साथ डार्क ह्यूमर से भरी है। इस फिल्म को लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »