• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ KGF 2 की ओर से केस दर्ज, बिना लाइसेंस गाना इस्तेमाल करने का आरोप

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ KGF-2 की ओर से केस दर्ज, बिना लाइसेंस गाना इस्तेमाल करने का आरोप

यशवंतपुर थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ KGF-2 की ओर से केस दर्ज, बिना लाइसेंस गाना इस्तेमाल करने का आरोप

MRT म्यूजिक कंपनी की ओर से राहुल गांधी पर है कॉपीराइट केस

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके लिए यशवंतपुर थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई है
  • जयराम रमेश ने ट्विटर पर भारत जोड़ो यात्रा के दो वीडियो पोस्ट किए
  • वीडियो में केजीएफ-2 के म्यूजिक का गैरकानूनी तरीके से किया इस्तेमाल
विज्ञापन
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के कारण एक नए कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं। राहुल गांधी के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा में फिल्म KGF-2 का म्यूजिक बिना परमिशन के इस्तेमाल करने के लिए केस दर्ज करवाया गया है। राहुल गांधी के अलावा पार्टी के दो और बड़े नेताओं के नाम भी इस केस में शामिल हैं। कन्नड़ फिल्म केजीएफ-2 एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, और राहुल गांधी पर इसके म्यूजिक को गैरअधिकारिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है। 

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया के खिलाफ KGF-2 के म्यूजिक राइट्स रखने वाली कंपनी की ओर से केस दर्ज करवाया गया है। इसके लिए यशवंतपुर थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिसमें कॉपी राइट एक्ट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और इंडियन पीनल कोड के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। यह शिकायत MRT म्यूजिक के प्रबंधक एम नवीन कुमार की ओर से दर्ज करवाई गई है। राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म के म्यूजिक को भारत जोड़ो यात्रा के लिए बिना किसी से पूछे, अपनी ही मर्जी से इस्तेमाल किया है। 

शिकायत में कथित आरोप है कि जयराम रमेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा के दो वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो में केजीएफ-2 फिल्म के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है। एमआरटी म्यूजिक कंपनी के पास ‘केजीएफ-2' हिंदी वर्जन के अधिकार हैं। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी एक अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी में फिल्म ट्रैक को हासिल करने के लिए बहुत पैसा लगाया है। लेकिन कांग्रेस ने अपने राजनीतिक एजेंड के लिए बिना हमसे पूछे या लाइसेंस लिए साउंडट्रैक को कैम्पेन में इस्तेमाल कर लिया। 

कंपनी ने कहा है कि उनका मकसद किसी नेता की राजनीतिक छवि खराब करना नहीं है, लेकिन केजीएफ-2 हिंदी वर्जन के लिए कंपनी ने बहुत पैसा लगाया है। यह इंटेलेक्च्युअल प्रॉपर्टी राइट का उल्लंघन है। कंपनी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भारत में सत्ता पाने का अवसर तलाशना है। उन्हें सभी नागरिकों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहिए। लेकिन पार्टी खुद ही नियमों का उल्लंघन कर रही है। ऐसे में लोगों के पास गलत संदेश जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »