KBC Junior : 11 साल के आदित्य के सही जवाबों से हैरान हुए अमिताभ, छोड़ दी हॉट सीट!

Kaun Banega Crorepati : होनहार बच्चे का टैलेंट देखकर दंग रह गए अमिताभ बच्‍चन।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 14:29 IST
ख़ास बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर होंगे 11 साल के आदित्य श्रीवास्तव
  • अमिताभ ने आदित्य के जज्बे को किया सलाम
  • 11 साल के आदित्य के जवाब से हैरान हुए अमिताभ बच्चन

कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में अभिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे 11 साल के आदित्य श्रीवास्तव।

Kaun Banega Crorepati:  सोनी टीवी का शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के शो में इन दिनों छोटे उस्तादों का बोलबाला है। शो में आए दिन कई जूनियर प्रतियोगी आते हैं और अपने जवाब से सभी को हैरान कर देते हैं। इन बच्चों का टैलेंट और अंदाज शो के होस्ट अमिताभ यानी बिग-बी को काफी पसंद आ रहा है। KBC जूनियर्स की रिलीज के प्रोमो में आप इन बच्चों का टैलेंट देखकर हैरान रह जाएंगे। हाल ही में शो में अमिताभ ने 11 साल के आदित्य का स्वागत किया।

आदित्य श्रीवास्तव कौन बनेगा करोड़पति का फास्टेस्ट फिंगर्स राउंड जीतकर हॉट सीट पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बातों से बिग बी सहित सभी को चौंका दिया। 11 साल के इस होनहार बच्चे का टैलेंट देखकर अमिताभ दंग रह गए।
Advertisement
अमिताभ ने हॉट सीट पर बैठे आदित्य को देखकर कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि आदित्य की उम्र 11 साल की है और यह बड़े होकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गानाइजेशन (ISRO) जॉइन करना चाहते हैं, क्योंकि इन्हें स्पेस और देश दोनों से ही प्यार है। यहीं नहीं, आदित्य के जज्बे को देखकर बिग बी उन्हें सैल्यूट भी करते हैं।
शो में आदित्य, अमिताभ को अंतरिक्ष के बारे में कई सारी बातें बताते हैं। अमिताभ जब भी आदित्य से कोई सवाल करते हैं तो वह ऑप्शन जाने बिना ही तुरंत जवाब देने लग जाते हैं। 11 साल के इस बच्चे की नॉलेज को देखकर अमिताभ कहते हैं, और कोई सवाल करना चाहेंगे या सीधा इनको 7.5 करोड़ देकर दफा करते हैं हालत खराब कर दी है।'
इसके बाद अमिताभ जैसे ही अगला सवाल करते हैं तो आदित्य झट से कहते हैं कि 'इसका जवाब तो मुझे पता है।' इस पर अमिताभ दंग रह जाते हैं और अपनी सीट छोड़कर चले जाते हैं। वहां बैठे सभी लोग अमिताभ और आदित्य के बीच का यह खेल देखकर हंस पड़ते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.