• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kaun Banega Crorepati : 200 रुपये कमाने वाले दुकानदार ने जीती इतनी बड़ी रकम, क्‍या दे पाएंगे सभी सवालों के जवाब?

Kaun Banega Crorepati : 200 रुपये कमाने वाले दुकानदार ने जीती इतनी बड़ी रकम, क्‍या दे पाएंगे सभी सवालों के जवाब?

Kaun Banega Crorepati : केबीसी के आने वाले एपिसोड में द्वारकाजीत मंडले हॉट सीट पर विराजमान होंगे।

Kaun Banega Crorepati : 200 रुपये कमाने वाले दुकानदार ने जीती इतनी बड़ी रकम, क्‍या दे पाएंगे सभी सवालों के जवाब?

दिन के 200 रुपये कमाने वाले द्वारकाजीत 12 लाख 50 हजार रुपये जीतने वाले हैं।

ख़ास बातें
  • शो में आए द्वारकाजीत ने रचा इतिहास
  • क्‍या वह दे पाएंगे 25 लाख के सवाल का जवाब
  • बिग बी ने अपने हाथों से खिलाया पान
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati : कौन बनेगा करोड़पति में ऐसे कई प्रतियोगी आते हैं, जो इस शो में इतिहास रच जाते हैं। ये लोग अपने संघर्ष से बाकियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे ही एक प्रतियोगी से आपकी मुलाकात होगी इस शो के आने वाले एपिसोड में। आप देखेंगे कि 200 रुपये रोजाना कमाने वाले द्वारकाजीत किस तरह अपने जवाबों के दम पर 12 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम अपने नाम कराएंगे।

शो में इस कंटेस्टेंट ने रचा इतिहास

हाल ही में रिलीज शो के एक प्रोमों में आप देख सकते हैं कि बिग बी अमिताभ बच्चन उस प्रतियोगी से कहते हैं कि लो आप जीत गए 12 लाख 50 हजार। इसके बाद द्वारकाजीत, बिग बी से कहते नजर आते हैं कि सर मेरी पान की छोटी सी दुकान है और मैं दिन के 200 रुपये कमाता हूं। आगे द्वारकाजीत कहते हैं कि सर केबीसी का जो पहला सवाल होता है वो मेरे पांच दिन की कमाई है।
 

क्‍या 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब दे पाएंगे द्वारकाजीत ?

आने वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन उनसे अगला सवाल पूछने वाले होते है जो 25 लाख रुपये का है। अब यह सवाल क्या है और इसका द्वारकाजीत जवाब दे पाते हैं या नहीं, यह तो आपको शो देखकर ही पता चलेगा। शो में दिखाया जाएगा कि ये कंटेस्टेंट केबीसी के 13वें सवाल पर पहुंच गए हैं। सवाल का जवाब उन्हें 25 लाख रुपये जि‍ता सकता है।

बिग बी ने अपने हाथों से खिलाया पान

शो में आप देखेंगे कि बिग बी ने खुद अपने हाथों से उन्हें पान खिलाया। उम्‍मीद है कि आने वाला एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। शो में द्वारकाजीत की कहानी सभी को बहुत इस्पायर भी करेगी। शो को पसंद करने वाले लोग इसके लेटेस्ट एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  10. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »