Kaun Banega Crorepati 15: आज से शुरू हुआ नया सीजन, जानें कब और कहां देख सकते हैं ऑनलाइन

'Kaun Banega Crorepati 15' आज, 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसे सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देखा जा सकता है।

Kaun Banega Crorepati 15: आज से शुरू हुआ नया सीजन, जानें कब और कहां देख सकते हैं ऑनलाइन

Kaun Banega Crorepati Season 15 में नई लाइफलाइन जोड़ी गई है

ख़ास बातें
  • 'कौन बनेगा करोड़पति' आज, 14 अगस्त से शुरू हो रहा है।
  • इसे सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देखा जा सकता है।
  • SonyLIV OTT प्लेटफॉर्म पर इसे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati Season 15: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन आज, 14 अगस्त से शुरू हो गया है। ज्यादातर सीजन के समान इस साल का सीजन भी मेगास्टार अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इस साल के सीजन में आपको कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जैसे कि नई लाइफलाइन और दर्शकों का पहले से ज्यादा महत्व। कौन बनेगा करोड़पति हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment पर प्रसारित होगा। इसे ऑनलाइन मोबाइल या लैपटॉप पर भी देखा जा सकेगा। यदि आप भी इस शो के लिए उत्साहित हैं, तो हम यहां आपको इस शो से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।
 

Kaun Banega Crorepati 15: Timings

'कौन बनेगा करोड़पति' आज, 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसे सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देखा जा सकता है।
 

Kaun Banega Crorepati 15: Where to watch?

'कौन बनेगा करोड़पति' के लेटेस्ट सीजन को Sony TV चैनल पर देखा जा सकता है। वहीं, इसे मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के इच्छुक लोग SonyLIV OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जो 299 रुपये प्रति माह और 599 रुपये प्रति वर्ष से शुरू होते हैं।
 

Kaun Banega Crorepati 15: Changes

'कौन बनेगा करोड़पति' को पहले से कठिन और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। इस सीजन में 'सुपर संदूक' को जोड़ा गया है, जो प्रतियोगी को जो कुछ भी उन्होंने खोया है, उसे फिर से हासिल करने का मौका देगा। दूसरा अहम बदलाव 'देश का सवाल' है, जिससे दर्शकों की भागीदारी बढ़ेगी। 'वीडियो कॉल अ फ्रेंड' और 'ऑडियंस पोल' के साथ अब 'डबल डिप' नाम की एक नई लाइफलाइन को जोड़ा गया है और यह सीजन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट फीचर को भी वापस लाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »