आमिर खान 2 करोड़ के काम के लेते हैं 200 करोड़, भारत को करते हैं बदनाम: कंगना रनौत

लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने को लेकर भी कंगना ने इस इवेंट में टिप्पणी की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 21:17 IST
ख़ास बातें
  • कंगना ने कहना कि बॉलीवुड स्टार 2 करोड़ के काम का 200 करोड़ लेते हैं
  • Lal Singh Chaddha के फ्लॉप होने के पीछे भी आमिर को बताया वजह
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आमिर खान के असहिष्णु वाले बयान को लेकर भी की टिप्पणी

Kangna Ranaut आज से पहले भी कई बार बॉलीवुड सितारों पर बयान दे चुकी हैं

कंगना रनौत (Kangna Ranaut) का नाम पिछले कुछ समय से उनकी द्वारा की गई फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि उनके द्वारा फिल्मी हस्थियों पर कसे गए तंज के लिए सोशल मीडिया पर छाया रहता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अकसर फिल्मी सितारों पर अच्छे या बुरे बयान देती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक मीडिया इवेंट में बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर भी एक ऐसा बयान दिया कि सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा फिर होने लगी है।

India Today के एक इवेंट में कंगना रनौत ने आमिर खान के काम को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि "वो [आमिर खान] 2 करोड़ रुपये के काम के 200 करोड़ रुपये लेते हैं।" बता दें कि आमिर और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chadda) को लेकर कंगना रनौत शुरुआत से ही बयानबाजी करती नजर आई हैं।
Advertisement

लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने को लेकर भी कंगना ने इस इवेंट में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "लोग उनकी फिल्में क्यों देखें, क्योंकि उनके पास सुपरस्टार का टैग है?" कंगना ने आमिर खान के असहिष्णु वाले बयान को लेकर भी अपनी बात रखी। इतना ही नहीं, कंगना ने आमिर खान पर देश को बदनाम करने का आरोप तक लगा दिया।

उन्होंने कहा, “सुपरस्टारों को सभी प्रकार के विशेषाधिकार मिले हैं। वे 2 करोड़ की नौकरी के लिए 200 करोड़ लेते हैं। वे उन जगहों के लिए चार्टर प्लान लेते हैं जहां कोई इकोनॉमी फ्लाइट ले सकता है। अब ये लोग हैं जो उनके स्टारडम के अधिकार पर सवाल उठा रहे हैं। आमिर खान जी की बात करें तो मैं विशेष रूप से बॉयकॉट कल्चर की बात नहीं कर रही हूं, लेकिन सामान्य तौर पर, जब देश कुछ तनाव से गुजर रहा था, तुर्की ने हमारे खिलाफ कुछ किया। लेकिन, आपने वहां जाकर उन्हें अपनी रजामंदी दी और तस्वीरें क्लिक कराईं। आपने हमारे देश को दुनिया के सामने असहिष्णु कहा और हमारी प्रतिष्ठा को धूमिल किया।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , kangna ranaut, Kangna Ranaut Aamir Khan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.