• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Tiku Weds Sheru : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ‍िल्‍म का ट्रेलर आया, OTT पर होगी रिलीज, कंगना हैं प्रोड्यूसर

Tiku Weds Sheru : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ‍िल्‍म का ट्रेलर आया, OTT पर होगी रिलीज, कंगना हैं प्रोड्यूसर

Tiku Weds Sheru Trailer : सिर्फ यूट्यूब पर ट्रेलर को एक दिन में 36 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं।

Tiku Weds Sheru : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ‍िल्‍म का ट्रेलर आया, OTT पर होगी रिलीज, कंगना हैं प्रोड्यूसर

Photo Credit: Video Grab

Tiku Weds Sheru Trailer : इस फ‍िल्‍म को कंगना रनौत के बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स ने तैयार किया है। यह कंगना के बैनर की पहली फ‍िल्‍म है।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट अवनीत कौर हैं
  • टीकू वेड्स शेरू एक कॉमिडी-ड्रामा फ‍िल्‍म है
  • इसे एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
विज्ञापन
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फ‍िल्‍म टीकू वेड्स शेरू (Tiku Weds Sheru) सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। बुधवार को फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया गया। सिर्फ यूट्यूब पर ट्रेलर को एक दिन में 36 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। इस फ‍िल्‍म को कंगना रनौत के बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स ने तैयार किया है। यह कंगना के बैनर की पहली फ‍िल्‍म है। टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन के अपोजिट नजर आएंगी एक्ट्रेस अवनीत कौर।   

टीकू वेड्स शेरू एक कॉमिडी-ड्रामा फ‍िल्‍म है। इसे साई कबीर ने निर्देशित किया है। जैसा‍कि हमने बताया, यह फ‍िल्‍म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। टीकू वेड्स शेरू को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। इसके लिए 23 जून की डेट फाइनल की गई है। 

फ‍िल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के अलावा जाकिर हुसैन, विपिन शर्मा, मुकेश एस भट्ट और खुशी भारद्वाज जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई है। 

एमेजॉन प्राइम ने बताया है कि टीकू वेड्स शेरू, दो सनकी लेकिन बहुत ही रोमांटिक किरदारों टीकू (अवनीत) और शेरू (नवाजुद्दीन) की कहानी है। फ‍िल्‍म के ट्रेलर में इस अनोखे कपल के जीवन में उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। दोनों ही अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक साथ मुंबई जाते हैं।  



ट्रेलर से पता चलता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फ‍िल्‍म में जूनियर आर्टिस्‍ट का रोल प्‍ले किया है। वह हीरोइन बनने का सपना देखने वाली एक लड़की से शादी कर लेते हैं। शादी के बाद दोनों मुंबई भाग जाते हैं। इस दौरान कई रोमांचक मोड़ आते हैं, जिसे इस फ‍िल्‍म में दिखाया गया है। 

फ‍िल्‍म के बारे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि टीकू वेड्स शेरू एक कॉमेडी-ड्रामा है जो जीवन के संघर्षों को दर्शाती है। इस दौरान दर्शक एक अनोखी प्रेम कहानी से गुजरते हैं। नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्‍हें मणिकर्णिका फिल्म्स के पहले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने, कंगना रनौत के साथ काम करने और साई कबीर के निर्देशन में काम करने पर खुशी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »