• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 'देश छोड़कर भागना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस', ED के एक्ट्रेस के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे

'देश छोड़कर भागना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस', ED के एक्ट्रेस के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे

सुकेश चंद्रशेखर, मामले का आरोपी फिलहाल मंडोली जेल में है।

'देश छोड़कर भागना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस', ED के एक्ट्रेस के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे

जैकलीन पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप है कि उन्होंने सुकेश से 7 करोड़ से ज्यादा के गिफ्ट लिये।

ख़ास बातें
  • सुकेश चंद्रशेखर, मामले का आरोपी फिलहाल जेल में बंद है।
  • जैकलीन पर अपने मोबाइल फोन से डेटा डिलीट करने का भी आरोप है।
  • जैकलीन पर देश छोड़कर फरार होने का भी लगाया गया है आरोप।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस की मुसीबत बढ़ती हुई नजर आ रही है। ईडी (ED) यानि प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडिस के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ईडी का कहना है कि जैकलीन फर्नांडिस भारत छोड़ने की फिराक में थीं। सुकेश चंद्रशेखर केस में फंसीं जैकलीन अब पर ईडी ने सख्ती भी बढ़ा दी है। मामले में उनकी पेशी 22 अक्टूबर को हुई थी। उसके बाद जैकलीन की जमानत को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया। लेकिन ईडी ने इसका कड़ा विरोध किया है। इसके पीछे की वजह क्या है, वो भी जान लें। 

ईडी का कहना है कि मामले की जांच के दौरान एक्ट्रेस ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है। डिपार्टमेंट ने बताया कि जैकलीन ने अपने मोबाइल फोन से कुछ डेटा डिलीट कर दिया था। वह देश छोड़कर फरार होने की तैयारी में थी। लेकिन इमिग्रेशन अथॉरिटी ने उनको इस मकसद में सफल नहीं होने दिया। आपको बता दें कि जैकलीन को 26 सितंबर को अंतरिम जमानत दी गई थी। इसके लिए ईडी ने पांच शर्तें भी रखी थीं। उसके बाद मामले में उनकी पेशी कल हुई और जमानत को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया। ऊपर बताए गए कारणों की वजह से ईडी ने जमानत अवधि बढ़ाए जाने का विरोध भी किया है। 
 
जैकलीन फर्नांडिस पर ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने बार-बार अपने बयानों में बदलाव किया है। वो एक बात पर जमी हुईं नहीं पाई गई हैं। ईडी ने कहा है कि जैकलीन इस बात से भी लगातार इनकार रही हैं कि उन्होंने या उनकी फैमिली ने मनी लॉन्ड्रिंग के 7.1 करोड़ रुपये का लाभ उठाया है। वहीं, जैकलीन का इस मामले में कहना है कि वो खुद सुकेश की ठगी का शिकार हुई हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 10 नवंबर को होनी है। 

सुकेश चंद्रशेखर, मामले का आरोपी फिलहाल मंडोली जेल में है। सुकेश पर 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस ठगी में जैकलीन फर्नांडिस भी फंस गई हैं। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश से 7 करोड़ से ज्यादा के गिफ्ट लिए। इनमें कुछ महंगी जूलरी, विदेशी बिल्लियां और घोड़े आदि जैसे गिफ्ट शामिल हैं। ईडी का कहना है कि जैकलीन को ये गिफ्ट सुकेश ने ठगी के पैसों से दिए थे और जैकलीन सुकेश के बारे में सच्चाई जानती थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने सुकेश से ये महंगे गिफ्ट लिए। दोनों की करीबी का चर्चा भी इस बीच सामने आ रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »