अवतार 2 ने वर्ल्डवाइ़ड लेवल पर कमाए 5 हजार करोड़, भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

16 दिसंबर को रिलीज फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अपने पहले हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कमाई कर सबके होश उड़ा दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक अवतार 2 का वर्ल्डवाइड लेवल कलेक्शन 5 हजार करोड़ के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • अवतार 2 का वर्ल्डवाइड लेवल पर 5 हजार करोड़ के करीब पहुंच गया है
  • भारत में अवतार 2 का बिजनेस 200 करोड़ के करीब पहुंच गया है
  • अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को रिलीज किया गया था

जेम्स कैमरुन की फिल्म अवतार 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 5 हजार करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं भारत में इसकी कमाई लगभग 200 करोड़ के पास पहुंच गई है

जेम्स कमरून की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने दुनिया भर में अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया है। भारत में फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 16 दिसंबर को रिलीज फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अपने पहले हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कमाई कर सबके होश उड़ा दिए। जिसके बाद ये भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक अवतार 2 का वर्ल्डवाइड लेवल कलेक्शन 5 हजार करोड़ के करीब पहुंच गया है।

फिल्म ने अबतक दुनिया भर में 5 हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अपने पहले ही दिन अवतार 2 ने 40.30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग कर डाली थी। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अपने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में टोटल 193.60 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन अपने पहले दिन 260.40 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम' आज भी नंबर एक पर है। फिल्म अवतार 2 ने अपने पहले दिन के कमाई से कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।
Advertisement

अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अब तक की कई बॉलीवुड फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया। इनमें गंगूबाई काठियावाड़ी, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के कुल कलेक्शन शामिल है। इसके आगे अभी भी ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स और दृश्यम 2 जैसी फिल्में खड़ी हैं। वहीं फिल्म को देखने वाले इसके स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की काफी वाहवाही कर रहे हैं।
 
भारत में फिल्म को इंग्लिश और हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और मलायालम भाषाओं में रिलीज की गई है। फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस और केट विंसलेट दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज की गई थी। जिसे दुनिया भर के दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए, लेकिन फिल्म आज भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए याद की जाती है। अवतार 2 इसी का सीक्वल है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  5. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  6. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  7. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  8. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  9. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.