• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Insidious The Red Door Box Office Collection Day 3: डरावनी फिल्म Insidious बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल! कमा डाले इतने करोड़

Insidious The Red Door Box Office Collection Day 3: डरावनी फिल्म Insidious बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल! कमा डाले इतने करोड़

हॉलीवुड फिल्म इनसिडियस द रेड डोर (Insidious The Red Door) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Insidious The Red Door Box Office Collection Day 3: डरावनी फिल्म Insidious बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल! कमा डाले इतने करोड़

Photo Credit: YouTube/Insidious Trailer

हॉलीवुड फिल्म Insidious The Red Door बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

ख़ास बातें
  • Insidious The Red Door 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है
  • पैट्रिक विल्सन, टाय सिम्प्किंस, जोसेफ बिशारा जैसे स्टार्स का है अभिनय
  • आज का दिन खत्म होने तक यह हॉरर मूवी 2.5 करोड़ रुपये तक कमा सकती है
विज्ञापन
Insidious The Red Door Box Office Collection Day 3:  हॉलीवुड की हॉरर मूवी इनसिडियस द रेड डोर (Insidious The Red Door) 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को काफी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में देखने के लिए पहुंच रहे हैं जिसका पता इसके कलेक्शन से चलता है। पैट्रिक विल्सन, टाय सिम्प्किंस, जोसेफ बिशारा और लिन शाये जैसे स्टार कलाकारों से सजी यह फिल्म दो दिन में 4 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी थी। अब तीसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर यह काफी अच्छा बिजनेस देती दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं रिलीज के तीन दिनों के भीतर फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है। 

हॉलीवुड फिल्म इनसिडियस द रेड डोर (Insidious The Red Door) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 6 जुलाई को भारत में रिलीज हुई ये फिल्म पहले दिन 2.1 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन भी इतना ही कलेक्शन किया और 2 करोड़ रुपये के लगभग कमाए। हालांकि पहले दिन के मुकाबले यह कमाई 4 प्रतिशत की दर से कम रही। अब इसकी रिलीज को तीसरा दिन हो गया है। आज यानि वीकेंड के दूसरे दिन, और पहले शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन इस आंकड़े से ज्यादा के साथ अनुमानित बताया गया है। देखें इसका दिल दहला देने वाला ट्रेलर- 

Sacnilk के अनुसार Insidious The Red Door Box Office Collection Day 3 की बात करें तो अनुमान है कि आज का दिन खत्म होने तक यह हॉरर मूवी 2.5 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। चूंकि वीकेंड में छुट्टी का दिन है इसलिए कलेक्शन ज्यादा भी हो सकता है। अगर अनुमानित कलेक्शन सही साबित होता है तो फिल्म 3 दिनों में 7 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी। 

इनसिडियस द रेड डोर फिल्म की कहानी की बात करें तो जॉश और डॉल्टन यानि पैट्रिक विल्सन और टाय सिम्प्किंस की जिंदगी एक बार फिर से आत्माओं के आने से परेशानी में पड़ जाती है। दोनों मिलकर कैसे इन आत्माओं से कैसे निपटते हैं और कैसे इनको खत्म करते हैं, इसी को फिल्म में डरावने तरीके से दिखाया गया है। हॉरर मूवी पसंद करने वालों को फिल्म काफी पसंद आ रही है जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नजर आ रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »