Gadar 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 450 करोड़ रुपये के पास पहुंचा कलेक्शन

इस फिल्म में सन्नी देओल और अमीषा पटेल ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को काफी खुश किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2023 20:59 IST
ख़ास बातें
  • इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 426 करोड़ रुपये से अधिक का है
  • देश में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड पठान ने बनाया था
  • गदर-एक प्रेम कथा ने 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे

यह फिल्म 'बाहुबलि 2' और 'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है

इस वर्ष की हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी Gadar 2 का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी है। यह 2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इस फिल्म में सन्नी देओल और अमीषा पटेल ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खुश किया है। गदर 2 ने अपनी रिलीज के तीसरे शुक्रवार (25 अगस्त) को 7.10 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। देश में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 426 करोड़ रुपये से अधिक का है। 

ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh का अनुमान है कि वीकेंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में तेजी आ सकती है।  Sacnilk.com की रिपोर्ट में बताया गया है कि गदर 2 अपने 16वें दिन पर लगभग 12 करोड़ रुपये कमा सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत में आदर्श ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में कहा था कि गदर 2 से 'बाहुबलि 2' और 'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के रिकॉर्ड को चुनौती मिल सकती है। देश में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड पठान ने बनाया था। पठान का कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये का है। इसके बाद बाहुबलि 2 ने लगभग 511 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।  

गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा सिमरत कौर और मनीष वाधवा की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं। गदर-एक प्रेम कथा ने 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे। दक्षिण भारत के बेहद लोकप्रिय Rajinikanth की हाल ही में रिलीज हुई 'Jailer' का भी बॉक्स ऑफिस  पर शानदार प्रदर्शन रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 11 दिनों में 500 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया था। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। तमिल में बनी जेलर को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया है। दक्षिण भारत में इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।  

इस फिल्म ने 10 अगस्त को सभी भाषाओं में 48.35 करोड़ रुपये हासिल किए थे। रिलीज के शुरुआती सप्ताह में इसका कलेक्शन 235.85 करोड़ रुपये का था। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट  Manobala Vijayabalan ने एक ट्वीट में बताया था कि जेलर का विदेश में कुल कलेक्शन दो करोड़ डॉलर (166.31 करोड़ रुपये) हो गया है। इसने Joseph Vijay की फिल्म 'Beast' के 153 करोड़ रुपये से अधिक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.