हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 में नहीं दिखेंगे अक्षय कुमार!

अक्षय कुमार के फैंस के लिए ये निराश करने वाली जानकारी है। इस बात की पुष्टि परेश रावल ने की है। उन्होंने बताया कि अब अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 में नजर नहीं आएंगे

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • हेरा फेरी 3 में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं
  • इस फिल्म के लिए अक्षय ने भारी फीस मांगी थी
  • हेरा फेरी और वेलकम के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला हैं

हेरा फेरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था

कई हिट बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म हेरा फेरी को रिलीज हुए 20 वर्ष से अधिक हो गए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के कॉमेडी रोल की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद 2006 में भी हेरा फेरी 2 में उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि, इसके अगले सीक्वल में अक्षय नजर नहीं आएंगे। 

फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म आवारा पागल दीवाना, हेरा फेरी और वेलकम में अक्षय कुमार के किरदार दर्शकों को भूले नहीं हैं। इन फिल्मों के अगले सीक्वल में अक्षय कुमार को देखने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला ने अब उनके बिना ही आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 बनाने का फैसला किया है और उनकी जगह कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं। 
Advertisement

अक्षय कुमार के फैंस के लिए ये निराश करने वाली जानकारी है। इस बात की पुष्टि परेश रावल ने की है। उन्होंने बताया कि अब अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 में नजर नहीं आएंगे। कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। कुछ दिनों पहले हेराफेरी में उनके साथी कलाकार सुनील शेट्टी ने कहा था कि हेरा फेरी राजू यानी अक्षय कुमार के बिना अधूरी है और वह फिरोज नाडियाडवाला के साथ इस मसले का कुछ हल निकालने की कोशिश करेंगे। फिरोज को इस बात से तकलीफ हुई जब उन्हें सुनने में आया कि अक्षय कुमार ने ये कहा है कि उन्होंने फिल्म की कहानी सही नहीं होने के कारण इससे किनारा कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के बिना ही आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 को बनाने का भी फैसला किया है।

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 90 करोड़ रुपये की डिमांड रखी थी। हालांकि, फिरोज ने इस रकम को कम कराने की कोशिश की थी लेकिन अक्षय के मना करने के बाद उन्होंने कार्तिक आर्यन को फिल्म हेरा फेरी 3 में लेने का फैसला किया है। अक्षय कुमार को भी बाद में इससे बुरा लगा था। फिरोज ने अक्षय को मनाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वह राजी नहीं हुए। यह बात फिरोज को ठीक नहीं लगी कि सिर्फ अक्षय की बात मानी जाए औऱ सभी को नुकसान झेलना पड़े। यह देखना होगा कि इस फिल्म को अक्षय के बिना लोग कितना पसंद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.