FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग

फीफा वर्ल्ड कप के 104 मैचों में से 78 अमेरिका में आयोजित होंगे। बाकी के मैच कनाडा और मेक्सिको में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का शुरुआती मैच 11 जून को मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच 12:30 a.m (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) पर शुरू होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2026 20:43 IST
ख़ास बातें
  • FIFA World Cup की शुरुआत 12 जून से हो रही है
  • इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में किया जा रहा है
  • भारत में फीफा वर्ल्ड कप को Zee5 ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है

इस टूर्नामेंट के 104 मैच तीन देशों के 15 स्टेडियम में होंगे

दुनिया भर में फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट FIFA वर्ल्ड कप को लेकर जोरदार उत्साह है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से हो रही है। FIFA वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में किया जा रहा है। इस बार के टूर्नामेंट के लिए 48 देशों ने क्वालिफाइ किया है। इस टूर्नामेंट के 104 मैच तीन देशों के 15 स्टेडियम में होंगे। 

फुटबॉल के इस सबसे बड़े आयोजन पर मिडल ईस्ट के संकट का कुछ असर दिख रहा है। हालांकि, फुटबॉल को पसंद करने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं हुई है। भारत में भी फीफा वर्ल्ड कप को लेकर जोरदार उत्साह है। हालांकि, जनसंख्या के लिहाज से बड़ी ताकत रखने वाले भारत की फुटबॉल टीम को इस टूर्नामेंट में एंट्री दूर की कौड़ी दिख रही है। 

भारत में FIFA वर्ल्ड कप का टेलीकास्टः

देश में टेलीविजन चैनल Zee को इस वर्ष के FIFA World Cup के प्रसारण के राइट्स मिले हैं। Zee ने बताया है कि उसने इस वर्ष के फीफा वर्ल्ड कप सहित 39 इंटरनेशनल फुटबॉल इवेंट्स के प्रसारण के लिए FIFA के साथ टाई-अप किया है। भारत में Unite8 स्पोर्ट्स टेलीविजन चैनल्स पर इस टूर्नामेंट का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा DD Sports पर 12 जून को मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच इस टूर्नामेंट के पहले मैच के अलावा क्वाटर-फाइनल, सेमी-फाइनल और फाइनल मैच का प्रसारण होगा। 

भारत में FIFA वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग:

Advertisement

देश में Zee5 ऐप और वेबसाइट पर फीफा वर्ल्ड कप के मैचों को देखा जा सकेगा। इस टूर्नामेंट के लिए Zee5 ने अलग सब्सक्रिप्शन प्लांस की पेशकश की है। इन सब्सक्रिप्शन प्लान में फीफा वर्ल्ड कप के साथ ही बहुत से अन्य इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट्स का एक्सेस भी मिल सकेगा। 

फीफा वर्ल्ड कप के 104 मैचों में से 78 अमेरिका में आयोजित होंगे। बाकी के मैच कनाडा और मेक्सिको में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का शुरुआती मैच 11 जून को मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच 12:30 a.m (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) पर शुरू होगा। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच 15 और 16 जुलाई और फाइनल मैच 20 जुलाई को होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.