FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
देश में टेलीविजन चैनल Zee को इस वर्ष के FIFA World Cup के प्रसारण के राइट्स मिले हैं। Zee ने बताया है कि उसने इस वर्ष के फीफा वर्ल्ड कप सहित 39 इंटरनेशनल फुटबॉल इवेंट्स के प्रसारण के लिए FIFA के साथ टाई-अप किया है। भारत में Unite8 स्पोर्ट्स टेलीविजन चैनल्स पर इस टूर्नामेंट का प्रसारण किया जाएगा। देश में Zee5 ऐप और वेबसाइट पर फीफा वर्ल्ड कप के मैचों को देखा जा सकेगा।