Bigg Boss 16: फहमान खान ने 1 दिन में ही जीता सबका दिल, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कुछ दिन पहले आए फहमान खान ने बस कुछ ही दिनों में सब का दिल जीत लिया। पहले खबर थी की वो घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेंगे और घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट के साथ रहकर शो में आगे तक जाएंगे।

Bigg Boss 16:  फहमान खान ने 1 दिन में ही जीता सबका दिल, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कुछ दिन पहले आए फहमान खान ने सबका दिल जीत लिया।

ख़ास बातें
  • फहमान ने कम समय में चुराया सबका दिल
  • सभी कंटेस्टेंट को दिया एक समान वैल्यू
  • हर कोई कर रहा है तारीफ
विज्ञापन
Bigg Boss 16:  बिग बॉस के घर में कुछ दिन पहले आए फहमान खान ने बस कुछ ही दिनों में सब का दिल जीत लिया। पहले खबर थी की वो घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेंगे और घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट के साथ रहकर शो में आगे तक जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं था। वो शो में केवल एक दिन के लिए ही आए थे। लेकिन इतने कम समय में ही फहमान ने दर्शकों सहित सभी कंटेस्टेंट का भी दिला चुरा लिया।
 

कम समय में चुराया सबका दिल

इतने कम समय में हर कोई उनका कायल हो गया है। हर तरफ फहमान की खूब तारीफ हो रही है। यहां तक कि बिग बॉस के घर के सभी सदस्य भी उनकी वाहवाही कर रहे हैं।  बिग बॉस में उन्होंने सिर्फ अपनी दोस्त सुंबुल को ही नहीं बल्कि उन्होंने शालीन भनोट और शिव ठाकरे को भी सही और गलत का फर्क बताया। अपने इस तरह के व्यवहार से हर कोई उनका फैन बन गया है।
 

सभी कंटेस्टेंट को दिया एक समान वैल्यू

एक ही दिन में फहमान ने जिस तरह से लोगों के बीच समय बिताया, उनके सही-गलत को जाना और समझा वो वाकई प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने सुंबुल को समझाया। अर्चना की भी खूब सराहना की। साजिद और शालीन को भी ध्यान से सुना। शो के दौरान जिस तरह से उन्होंने धैर्य और संयम से काम लिया, सबको समान अहमियत दी, उनको सभी से अलग बनाता है।

हर कोई कर रहा है तारीफ

फहमान को इस तरह देख उनके फैंस काफी खुश है और उन पर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं टीना और निमृत उनकी ही बातें कर रही हैं। सुंबुल और फहमान के फैंस एक बार फिर दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं। उनके फैंस ने दोनों को पहले भी सीरियल इमली में काफी पसंद किया था।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »