• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Drishyam 2 ने मचाई धूम! पहले ही दिन बिक गए 1.5 लाख के लगभग टिकट! लोग बोले दृश्यम 2 नहीं देखी तो क्या देखा?

Drishyam 2 ने मचाई धूम! पहले ही दिन बिक गए 1.5 लाख के लगभग टिकट! लोग बोले- दृश्यम 2 नहीं देखी तो क्या देखा?

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

Drishyam 2 ने मचाई धूम! पहले ही दिन बिक गए 1.5 लाख के लगभग टिकट! लोग बोले- दृश्यम 2 नहीं देखी तो क्या देखा?

दृश्यम 2 आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • दृश्यम 2 फिल्म को पहले दिन मिल रहा जबरदस्त रेस्पॉन्स
  • 10 करोड़ से ज्यादा हो सकती है पहले दिन की कमाई
  • अजय देवगन की जमकर हो रही फिल्म के लिए तारीफ
विज्ञापन
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दृश्यम 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले ही नजर आ रहा था। ऐसे में दृश्यम 2 की पहले दिन की कमाई के लिए भी बड़े कयास लगने शुरू हो गए थे जो कि सच साबित होता दिख भी रहा है। जिन भी लोगों ने अब तक फिल्म देखी है, वे इस मूवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही अजय देवगन पर भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अजय देवगन एक बार फिर से अपनी फिल्म दृश्यम 2 में किए शानदार काम के लिए छा गए हैं। 

दृश्यम 2 की रिलीज का आज पहला दिन है। रिलीज के एक दिन पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग से 4.5 करोड़ के लगभग कमा चुकी थी। फिल्म के ट्रेलर को मिले रेस्पॉन्स से ही अंदाजा लगाया जाना शुरू हो गया था कि फिल्म अच्छा बिजनेस करने वाली है। कुछ घंटे पहले ही मशहूर फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श (Taran Adarsh) ने दृश्यम 2 (Drishyam 2) का रिव्यू पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म को 4 स्टार रेटिंग (4 star rating) दी है। इसके अलावा फिल्म की पहले दिन हुई टिकट बुकिंग के बारे में भी आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक आज सुबह 9 बजे तक फिल्म के 1.28 लाख टिकट बिक चुके थे। अब तक यह आंकड़ा 1.5 लाख के लगभग पहुंच चुका होगा। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले दिन बम्पर कमाई कर सकती है। 
 

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। अभी तक जिन लोगों ने फिल्म देखी है, अजय देवगन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर फिल्म के बारे में लोगों के रिएक्शन देख आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती दिख रही है। एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म 100 करोड़ के पार जाएगी।' तो एक यूजर ने लिखा, 'वन वर्ड रिव्यू- जबरदस्त!' (एक शब्द में कहूं तो- जबरदस्त!) एक पोस्ट में लिखा गया है, 'पावर पैक्ड, मिस मत करें!' इसी तरह के न जाने कितने ही पोस्ट सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता की कहानी कह रहे हैं। 
 
 

दृश्यम 2 के पब्लिक रिएक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पहले दिन कमाई का बड़ा आंक़ड़ा हासिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 15 करोड़ के लगभग कमा सकती है।
dau8d0j8
फिल्म का पहला भाग 2015 में आया था जो कि लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर अभी तक छाया हुआ है। फिल्म में अभी भी ऑडियंस की जबरदस्त रुचि देखी जाती है। अब दूसरे भाग के साथ अजय देवगन एक बार फिर से इतिहास दोहराते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस जमकर तारीफें बटोरी रही हैं। आप भी इस फिल्म के बारे में अपनी राय कमेंट्स में बता सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »