Box Office : दृश्यम 2 पहुंची 200 करोड़ के पार, वरुण धवन की ‘भेड़िया’ ने कमाए इतने

Box Office Collection : दृश्यम 2 रिलीज के 2 हफ्तों बाद भी अपनी कमाई के आंकड़े बढ़ाती जा रही है, वहीं भेड़िया ने भी पहले हफ्ते में अच्छा बिजनेस किया है।

Box Office : दृश्यम 2 पहुंची 200 करोड़ के पार, वरुण धवन की ‘भेड़िया’ ने कमाए इतने

भेडि़या को 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 3 दिन में फिल्म ने 28.55 करोड़ का बिजनेस किया है।

ख़ास बातें
  • फिल्म भेड़िया ने 43.67 करोड़ की कमाई की
  • दृश्यम 2 का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 200 करोड़ के पार
  • दृश्यम 2 इस साल की टॉप 5 फ‍ि‍ल्‍मों की लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
Box Office : बॉलीवुड की दो फिल्में ‘भेड़िया' और ‘दृश्यम 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दृश्यम 2  रिलीज के इतने दिन बाद भी अपनी कमाई के आंकड़े बढ़ाती जा रही है, वहीं भेड़िया ने भी पहले हफ्ते में अच्छा बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन और कृति सेनन स्‍टारर भेड़िया ने रिलीज के तीसरे दिन तक 28.55 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं दृश्यम ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म भेड़िया की कमाई
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म ने अब तक अच्छी कमाई की है। इस फिल्म को 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 3 दिन के अंदर इस फिल्म ने 28.55 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन में यानी शुक्रवार को 7.48 करोड़ कमाए, दूसरे दिन शनिवार को 9.57 की कमाई की और रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन ये 11. 50 करोड़ पर पहुंच गई। भेड़िया ने सिर्फ तीन दिनों में 43.67 करोड़ का बिजनेस किया है।

दृश्यम 2 ने कमाए इतने
दृश्यम 2 की बात करें तो इस फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई की है। फिल्म ने हाल में रिलीज भेड़िया को पछाड़ दिया है। लोगों को लगा था कि भेड़िया की रिलीज से इस फिल्म पर असर पड़ेगा, लेकिन अजय देवगन की फिल्म बाजी मारते हुए कमाई के रेस में आगे ही रही। दृश्यम 2 ने अबतक कुल 143.43 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो इसने 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

दृश्यम टॉप 5 की लिस्ट में शामिल

सस्पेंस और थ्रिलर फ‍िल्‍म दृश्मम 2 इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की लिस्ट में 5वें नंबर पर है। इस साल की टॉप 4 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में गंगूबाई काठियाबाड़ी जिसने 211 करोड़ का कलेक्शन किया था, ब्रह्मास्‍त्र जिसने कुल 431 करोड़ की कमाई की, द कश्मीर फाइल्स जिसने 341 करोड़ कमाए और भूल भूलैया जिसने 266 करोड़ का बिजनेस किया  शामिल हैं। दृश्यम 2 की अभी तक की परफॉर्मेंस को देखकर लगता है कि यह फिल्म जल्दी ही इन सभी फिल्मों को टक्कर देने वाली है।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »