Ayushman Khurana की ‘Dream Girl 2’ की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब ये फिल्म जून की जगह जुलाई 2023 में रिलीज की जाएगी। आइए जानें क्या है इसकी देरी की वजह।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 09:39 IST
ख़ास बातें
  • अब इस दिन रिलीज होगी ड्रीम गर्ल 2
  • ड्रीम गर्ल 2 कास्ट अनन्या पांडेय, अन्नू कपूर और अभिषेक बैनर्जी
  • आयुष्मान की आने वाली फिल्में

Dream Girl 2: फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को अब 7 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा।

Dream Girl 2 : आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2' को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आयुष्मान की सभी फिल्में एक से बढ़कर एक हैं। अपनी कई फिल्मों से उन्होंने जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है वो वाकई सराहनीय है। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 में रिलीज की गई थी और इस फिल्म की कहानी और उनका अभिनय इतना शानदार था कि लोग इसके दूसरे पार्ट का कबसे इंतजार कर रहे थे।
 

अब इस दिन रिलीज होगी ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान की ड्रीम गर्ल 2 जून 29 जून 2023 को रिलीज होने वाली थी, और उनके फैंस उन्हें फिर से ड्रीम गर्ल के रूप में देखना को बेकरार हैं। लेकिन हाल ही में आए खबर के मुताबिक उनके फैंस को इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की रिलीज को लेकर साजिद नाडियाडवाला ने एकता कपूर से इसकी रिलीज डेट को बढ़ाने के लिए कहा है। इसकी वजह ये है कि 29 जून 2023 को ही उनकी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा' भी रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को अब 7 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा।

Dream Girl 2 Cast

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। इसके पहले भाग में नुसरत भरुचा ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म ड्रीम गर्ल जल्दी ही सिनेमाघरों में नजर आएगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडेय के साथ ही अन्नू कपूर और अभिषेक बैनर्जी भी अहम किरदार में होंगे।
 

आयुष्मान की आने वाली फिल्में

आयुष्मान खुराना जल्दी ही अपनी आने वाली फिल्म (An Action Hero) में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो वो इस फिल्म में अब तक के सबसे अलग अंदाज में दिखाई देंगे। हाल ही आयुष्मान ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बने हुए थे। आयुष्मान की ये ‘एन एक्शन हीरो' दिसंबर की 2 तारीख से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में पाताल लोक के लीड एक्टर जयदीप अहलावत भी है। फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.