Twitter पर ब्लू टिकट नहीं मिलने से परेशान हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा, सीधे किया एलन मस्क से सवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर वेरिफाइड ब्लू टिक नहीं मिलने पर शिकायत की है। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2023 12:25 IST
ख़ास बातें
  • दीया मिर्जा ने पेड सब्सक्रिप्शन के बाद ब्लू टिक न मिलने पर शिकायत की है।
  • दीया मिर्जा ने लिखा है कि 'उनका अकाउंट 2010 से वेरिफाइड है।
  • दीया ने कहा कि पेड सब्सक्रिप्शन के अन्य फायदे मिले, लेकिन ब्लू टिक नहीं।

दीया मिर्जा ने ब्लू टिक न मिलने पर ट्विटर से शिकायत की है।

Photo Credit: Infinix/Dia Mirza

Twitter ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए कई सेलब्रिटीज के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया था। हालांकि उनके द्वारा पेड सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अकाउंट पर फिर से ब्लू टिक लगा दिया गया था। मगर कुछ के अकाउंट्स अब तक दोबारा वेरिफाइड नहीं किए गए हैं।  इन्हीं में से एक बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा शामिल हैं। हाल ही में दीया ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर वेरिफाइड ब्लू टिक नहीं मिलने पर शिकायत की है। 
  दिया मिर्जा ने किया कड़ा सवाल
Advertisement
अभिनेत्री ने लिखा है कि 'उनका अकाउंट 2010 से वेरिफाइड है। नए सब्सक्रिप्शन के चलते उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया और सब्सक्रिप्शन लेने के बावजूद अकाउंट्स पर वेरिफाइड टिक गायब ही नजर आ रहा है। अब तक अकाउंट में ब्लू टिक नहीं लग रहा है।'ऐसा क्यों? जबकि सब्सक्राइबर होने के अन्य सभी फायदे काम कर रहे हैं, जिसमें लंबे ट्वीट का ऑप्शन भी शामिल है।' क्या आप इस मुद्दे पर गौर करेंगे।

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री ने अन्य ट्वीट में ट्विटर के सीईओ एलन मस्क को टैग करते हुए कहा कि कृपया क्या आप मदद करेंगे।
Advertisement

ट्विटर पर दीया मिर्जा के फैंस उनका खूब सपोर्ट कर रहे हैं। दीया मिर्जा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने पूछा कि अगर आपने अपनी प्रोफाइल फोटो को बदला है तो आपको ब्लू टिक वापस मिलने में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दीया ने उस यूजर का जवाब देते हुए लिखा कि 'मैंने अभी तक अपनी प्रोफाइल फोटो को नहीं बदला है।'

आपको बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में घोषणा की थी कि सभी के अकाउंट से वेरिफाइड ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे, सिर्फ भुगतान करने वालों को ही वेरिफिकेशन के लिए ब्लू टिक मिलेगा। मस्क के इस फैसले के बाद देश भर में नेताओं से लेकर अभिनेताओं और बड़े खिलाड़ियों तक के ट्विटर अकाउंट से वेरिफाइड ब्लू का टिक मार्क हट गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.