• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Crew Box Office Collection Day 9: तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन की Crew पहुंची 50 करोड़ के पास, जानें अबतक की कमाई

Crew Box Office Collection Day 9: तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन की Crew पहुंची 50 करोड़ के पास, जानें अबतक की कमाई

फिल्म की कहानी तीन खास महिला मित्रों के इर्द-गिर्द घूमती है जो केबिन क्रू मेंबर के रूप में काम करती हैं।

Crew Box Office Collection Day 9: तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन की Crew पहुंची 50 करोड़ के पास, जानें अबतक की कमाई

Photo Credit: X/Taran Adarsh

तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन की क्रू सिनेमाघरों में 29 मार्च को रिलीज की गई थी।

ख़ास बातें
  • बीते दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • बहुत संभावना है कि फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी।
  • तब्बू, करीना कपूर, और कृति सेनन इस फिल्म में लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
Crew Box Office Collection: तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन की क्रू (Crew) सिनेमाघरों में 29 मार्च को रिलीज की गई थी। राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया था। फिल्म ने रिलीज का पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। आज इसकी रिलीज का दूसरा वीकेंड है, और दूसरा शनिवार भी है। शुक्रवार को, यानी रिलीज के 8वें दिन तक फिल्म क्रू ने 45 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया था। आज इसकी रिलीज का 9वां दिन है। आइए जानते हैं अब तक कितने कमा चुकी है ये फिल्म। 

Crew Box Office Collection Day 8: फिल्म Crew रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है। फिल्म का दूसरा वीकेंड कितना फायदेमंद साबित होता है यह तो रविवार यानी कल 7 अप्रैल का नतीजा बता देगा। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 8वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म अबतक कुल 47.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। खासकर अर्बन ऑडियंस ने फिल्म को खूब पसंद किया है। 

Crew Box Office Collection Day 9: फिल्म का यह दूसरा वीकेंड है। आज इसकी रिलीज का दूसरा शनिवार है। Sacnilk ने 9वें दिन के रुझान भी बताए हैं। खबर लिखे जाने तक क्रू की 9वें दिन की कमाई 1.44 करोड़ रुपये हो चुकी थी। आज बहुत संभावना है कि फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी। 

Crew story
फिल्म की कहानी तीन खास महिला मित्रों के इर्द-गिर्द घूमती है जो केबिन क्रू मेंबर के रूप में काम करती हैं। ये तीनों कोहिनूर एयरलाइन्स में काम करती हैं। इनकी हंसती खेलती जिंदगी में एक दिन भूचाल आ जाता है जब ये खुद को एक ऐसे व्यक्ति द्वारा बनाई गई स्थिति में उलझा हुआ पाती हैं जिसके इरादे ठीक नहीं हैं। 

Crew फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया गया है। NDTV की ओर से फिल्म को रिव्यू में 5 में से 2 स्टार दिए गए हैं। फिल्म को Balaji Telefilms, Anil Kapoor Film & Communications Network ने मिलकर बनाया है। तब्बू, करीना कपूर, और कृति सेनन इस फिल्म में लीड रोल में हैं। दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी फिल्म में रोल प्ले करते नजर आए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »