• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Captain Millar Collection Day 1 : धनुष की फ‍िल्‍म ‘कैप्‍टन मिलर’ का ‘क्रेज’, पहले दिन कर सकती है बंपर कमाई

Captain Millar Collection Day 1 : धनुष की फ‍िल्‍म ‘कैप्‍टन मिलर’ का ‘क्रेज’, पहले दिन कर सकती है बंपर कमाई

Captain Millar Collection Day 1 : रिलीज डे के दिन धनुष की फ‍िल्‍म भारत में 8 करोड़ रुपये कमा सकती है।

Captain Millar Collection Day 1 : धनुष की फ‍िल्‍म ‘कैप्‍टन मिलर’ का ‘क्रेज’, पहले दिन कर सकती है बंपर कमाई

Photo Credit: @dhanushkraja

फ‍िल्‍म की कहानी 1930 के दशक पर बेस्‍ड है और ‘कैप्‍टन मिलर’ नाम के एक विद्रोही नेता पर बुनी गई है।

ख़ास बातें
  • Captain Millar सिनेमाघरों में हुई रिलीज
  • धनुष ने मुख्‍य भूमिका निभाई है इस फ‍िल्‍म में
  • हनुमान जैसी फ‍िल्‍म से है कैप्‍टन मिलर का मुकाबला
विज्ञापन
सिनेमाघरों में एक नया शुक्रवार शुरू हो गया है। तमाम फ‍िल्‍में रिलीज हुई हैं, जिनमें साउथ और हिंदी फ‍िल्‍मों में पहचान रखने वाले स्‍टार धनुष की फ‍िल्‍म Captain Millar भी शामिल है। फ‍िल्‍म का मुकाबला ‘मेरी क्रिसमस', ‘अयलान' और ‘हनु मान' जैसी फ‍िल्‍मों से है। धनुष की कैप्‍टन मिलर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है। ट्विटर पर कई लोग फ‍िल्‍म और धनुष के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘कैप्‍टन मिलर' बड़ी हिट साबित हो सकती है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि रिलीज डे के दिन धनुष की फ‍िल्‍म भारत में 8 करोड़ रुपये कमा सकती है। लेकिन सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर जिस तरह से वाहवाही हो रही, यह फ‍िल्‍म और ज्‍यादा कमा सकती है। इंटरनेट पर लोग, फ‍िल्‍म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, सॉलिड स्‍टोरी और संघर्ष। सभी पात्रों को अच्‍छे से स्‍थापित किया गया है। संवाद अच्‍छे और सीन बेहतरीन हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस फ‍िल्‍म को पैन इंडिया रिलीज किया गया है। हिंदी में भी ‘कैप्‍टन मिलर' देखी जा सकती है। 
 

फ‍िल्‍म की कहानी 1930 के दशक पर बेस्‍ड है और ‘कैप्‍टन मिलर' नाम के एक विद्रोही नेता पर बुनी गई है। फ‍िल्‍म के प्रमुख हीरो धनुष ही हैं। उनके अलावा शिव राजकुमार, प्रियंक मोहन, सुदीप किशन, विनोथ किशन ने भी भूमिका निभाई है। 

एक एक्‍स यूजर ने तो फ‍िल्‍म को हॉलीवुड की एंडगेम का इंडियन वर्जन बता दिया और धनुष के लिए ऑस्‍कर अवॉर्ड की मांग की है। क्रिटिक्‍स भी फ‍िल्‍म को सराह रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इंडस्‍ट्री अनुमान लगा रही है कि यह फ‍िल्‍म 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »