Bigg Boss 16: सलमान खान ने लगाई साजिद खान को फटकार, कहा घर में क्या कर रहे हो? जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि साजिद खान मीटू मूवमेंट के दौरान आरोपों से घिर गए थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 14:44 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म मेकर साजिद खान को बिग बॉस से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
  • सलमान ने साजिद की परफॉर्मेंस को लेकर फटकार लगाई है।
  • साजिद खान मीटू मूवमेंट के दौरान आरोपों से घिर गए थे।

लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान साजिद खान की क्लास लेते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सबसे कंट्रोवर्शिअल कंटेस्टेंट और फिल्म मेकर साजिद खान को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। शो की शुरुआत से ही साजिद को बिग बॉस 16 से बाहर किए जाने की मांग की जा रही थी। लेकिन अब खुद सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई है और शो में उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए हैं। सलमान ने इशारा किया कि वह शो से बाहर निकाले जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि साजिद खान को सलमान ने कैसे फटकार लगाई और उनको घर से निकाले जाने की बात कही। 

बिग बॉस 16 कलर्स टीवी का ही नहीं, भारत का भी सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बन चुका है। इस बार इस शो की शुरुआत साजिद खान की कंट्रोवर्सी से हुई थी। लेकिन अब साजिद खान की क्लास सलमान खान ने खुद लगाई है। उन्होंने कहा, "बिग बॉस हाउस में किसी को इतना वक्त नहीं मिलता है। अपने आपको शो से बाहर निकाले जाने की वजह आप खुद दे रहे हैं। एक बार आप कोई स्टैंड लेते हो और फिर उसे जल्द ही बदल लेते हो। आप डबल स्टैंडर्ड रखते हो। बात आपकी समझ में आ रही है या नहीं?"

आपको बता दें कि सलमान खान ने साजिद खान से सवाल किया था। उन्होंने साजिद से पूछा था, "आप इस शो में क्या कर रहे हो?" दरअसल पिछले कई दिनों से साजिद खान घर में ज्यादा एक्टिव नहीं दिख रहे हैं। सलमान खान ने उनकी परफॉर्मेंस को लेकर ये सवाल पूछा था। इस पर साजिद ने जवाब दिया, "मैं सही समय आने पर अपने पत्ते खोलूंगा।" ये बात सुनकर सलमान खान साजिद पर भड़क गए। उन्होंने कह दिया कि आप खुद ही अपने आपको घर से निकाले जाने का मौका दे रहे हो। घर में इतना टाइम नहीं मिलता है। 

आपको बता दें कि साजिद खान मीटू मूवमेंट के दौरान आरोपों से घिर गए थे। उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। फिर जैसे ही बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री हुई, तभी से विवाद शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर उनको शो से बाहर निकाले की बात सामने आने लगी। इसके कुछ दिन बाद ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सूंचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर साजिद को शो से बाहर करने की अपील कर डाली। शर्लिन चौपड़ा ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। 2018 में कुछ जर्नलिस्ट समेत लगभग 10 एक्सट्रेसेज ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.