Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के जाने के बाद घरवालों को एक और झटका! साजिद खान का भी शो को अलविदा! ये है वजह

साजिद खान के शो से बाहर जाने का कारण उनके प्रोजेक्ट्स का अटका होना बताया जा रहा है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2023 16:32 IST
ख़ास बातें
  • साजिद खान ने भी शो को अलविदा कह दिया है।
  • घरवालों की आंखें हुईं नम।
  • सुम्बुल तौकीर और निमृ फूट-फूटकर रोईं।

बिग बॉस 16 का लेटेस्ट प्रोमो बता रहा है कि साजिद खान बिग बॉस हाउस को अलविदा कह रहे हैं।

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में बिग बॉस हाउस मेंबर्स को वीकेंड पर तगड़ा झटका मिला था। जब अब्दु रोजिक घर से बाहर हुए तो सब शॉक में थे। अभी इस झटके का असर कम भी नहीं हुआ था साजिद खान ने भी शो को अलविदा कह दिया है। बिग बॉस में एक इस हफ्ते के अंत में घरवालों को ये दूसरा बड़ा झटका मिला है। फिनाले से पहले साजिद का खान का अचानक घर से बाहर हो जाना घरवालों के साथ शो के दर्शकों को भी चौंका रहा है। आखिर मेकर्स ने शो के लेटेस्ट प्रोमो में क्या खुलासा किया है, हम आपको बताते हैं। 

कलर्स के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस सीजन 16 में अब ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वीकेंड पर अब्दु रोजिक का घर से बाहर जाना घरवालों को तगड़ा झटका दे गया। लेकिन अब मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें बिग बॉस साजिद खान के घर से जाने से पहले उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। वहीं घर के बाकी सदस्यों की आंखों में से लगातार आंसू गिर रहे हैं। आप भी देखें बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो- 

बिग बॉस 16 का लेटेस्ट प्रोमो बता रहा है कि साजिद खान बिग बॉस हाउस को अलविदा कह रहे हैं। इस मौके पर घर के सभी सदस्य आंखों से आंसू गिरा रहे हैं। सबसे ज्यादा दुख सुम्बुल तौकीर के चेहरे पर दिख रहा है जो प्रोमो में फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं। साजिद के इस तरह से जाने से सब लोग दुख नजर आ रहे हैं। इससे पहले अब्दु रोजिक घर से बाहर गए थे। बिग बॉस ने भी शो में साजिद खान के यादगार पलों को याद करवाया। गार्डन एरिया में उनको विदाई दी गई। यहां पर बिग बॉस कहते नजर आ रहे हैं कि वो बिग बॉस के घर में इकलौते सदस्य रहे जिनकी सबने बहुत इज्जत की। 

शो में अपने आखिरी पलों में साजिद भी बेहद भावुक हो जाते हैं और वो अपने आंसू रोक नहीं पाते। वो सबके सामने हाथ जोड़ लेते हैं और घर में उनके साथ अन्य लोगों के हुए झगड़ों के लिए भी माफी मांगते हैं। फिर वे कहते हैं कि भले ही घर में कितने भी झगड़े दूसरे लोगों के साथ यहां हुए लेकिन उनको सबका सपोर्ट मिला है। सुंबुल और निमृत के आंसू जैसे रोके से रुक ही नहीं रहे थे। शिव और एमसी स्टैन भी मायूस नजर आ रहे थे।
Advertisement

साजिद खान के शो से बाहर जाने का कारण उनके प्रोजेक्ट्स का अटका होना बताया जा रहा है जिसके कारण उन्होंने बिग बॉस हाउस से बाहर जाने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स ये बातें सामने आ रही हैं कि फिल्म मेकर साजिद की अगली फिल्म की शूटिंग अधूरी पड़ी है जिसके कारण उन्होंने ये फैसला किया। अब्दु रोजिक के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि वे अपने कुछ अधूरे पड़े कामों के कारण शो से बाहर गए हैं। अब देखना होगा कि शो में आगे कौन सा ट्विस्ट आता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.