• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • भुवन बाम का OTT डेब्‍यू, रिलीज हुआ Taaza Khabar का ट्रेलर, मिर्जापुर की हीरोइन भी आएंगी नजर

भुवन बाम का OTT डेब्‍यू, रिलीज हुआ Taaza Khabar का ट्रेलर, मिर्जापुर की हीरोइन भी आएंगी नजर

Taaza Khabar Trailer : हॉटस्‍टार पर आ रही उनकी सीरीज ताजा खबर (Taaza Khabar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट का ट्रेलर दिलचस्‍प नजर आता है।

भुवन बाम का OTT डेब्‍यू, रिलीज हुआ Taaza Khabar का ट्रेलर, मिर्जापुर की हीरोइन भी आएंगी नजर

Taaza Khabar Trailer : ताजा खबर का प्रीमियर 6 जनवरी से होगा। सीरीज में भुवन एक सफाईकर्मी के किरदार में नजर आएंगे।

ख़ास बातें
  • ताजा खबर का प्रीमियर 6 जनवरी से होगा
  • ओटीटी पर डेब्‍यू करने जा रहे हैं भुवन बाम
  • मुंबई की है कहानी
विज्ञापन
Taaza Khabar Trailer : भुवन बाम (Bhuvan Bam) को जानते हैं? अरे वही ‘बीबी की वाइन्‍स' (BB Ki Vines) वाले भुवन। अब एक यूट्यूबर, कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर पहचान बना चुके हैं। भुवन बाम अब अपना OTT डेब्‍यू करने जा रहे हैं। हॉटस्‍टार पर आ रही उनकी सीरीज ताजा खबर (Taaza Khabar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट का ट्रेलर दिलचस्‍प नजर आता है और भुवन बाम के किरदार की जानकारी देते हुए शुरू होता है। ताजा खबर का प्रीमियर 6 जनवरी से होगा। सीरीज में भुवन एक सफाईकर्मी के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ महेश मांजरेकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर जैसे कलाकार भी इस सीरीज में दिखाई देंगे। क्‍या बताता है ताजा खबर का ट्रेलर, आइए जानते हैं। 

Taaza Khabar का ट्रेलर शुरू होता है, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से। ट्रेलर वसंत गावड़े का परिचय करता है यानी भुवन बाम का। कहता है- मैं वसंत गावड़े, मुंबई का किंग, वडाला का वूल्‍फ, ठाणे का टाइगर, चेंबूर का चीता। इन संवादों के साथ वसंत को एक राजा की शख्‍सीयत के तौर पर दिखाया जाता है। फ‍िर अचानक वसंत की नींद टूटती है। एक पब्लिक टॉइलट के बाहर कोई उसे जगाता है और पूछता है-कितना हुआ तेरे संडासा का। 

ट्रेलर में आगे वसंत अपनी कहानी एक लड़की को सुनाता है और शायद एक कोठे में सेक्‍स वर्कर के साथ बैठा है। कहता है, बाप ने दारू पिया, भाई को मारा। मैंने इधर-उधर का लफड़ा सुल्‍टाया और मस्‍त बैठके संडास सूंघा। जिस सेक्‍स वर्कर के साथ वसंत अपनी बातें शेयर करता है, उसकी भूमिका को निभा रही हैं श्रेया पिलगांवकर। वह एमेजॉन प्राइम की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) में स्‍वरागिनी यानी स्‍वीटी गुप्‍ता की भूमिका भी निभा चुकी हैं। 



ट्रेलर का एक डायलॉग है, ‘जादू और चमत्कार में फर्क ये है कि जादू धोखे से होता है, चमत्कार यकीन से। लेकिन मेरे साथ जो होने वाला है, वह धोखा भी है और यकीन भी। यहीं से शुरू होता है ट्विस्‍ट। वसंत अपनी ‘प्रेमिका' यानी सेक्‍स वर्कर मधु से कहता है कि उसके पास एक वरदान है। उसे हर खबर वक्‍त से पहले मिलती है। वसंत दावा करता है कि क्र‍िप्‍टो (Crypto) आज शाम तक 15 गुना बढ़ने वाला है। होता भी ऐसा ही है। इसके बाद कहानी में ढेर सारे पैसे, झगड़ा, ट्विस्‍ट और टर्न हैं। वो क्‍या हैं, इसके लिए देखनी होगी यह सीरीज। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। सीरीज को लिखा है कि हुसैन और अब्बास दलाल ने।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  2. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  3. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  5. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  6. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  8. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  9. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  10. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »