• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • अक्षय कुमार की 'रामसेतु' को मिला U/A सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड को इन डॉयलॉग्स से थी आपत्ति

अक्षय कुमार की 'रामसेतु' को मिला U/A सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड को इन डॉयलॉग्स से थी आपत्ति

25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली रामसेतु में अक्षय कुमार एक आर्कियोलॉजिस्ट बने हैं।

अक्षय कुमार की 'रामसेतु' को मिला U/A सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड को इन डॉयलॉग्स से थी आपत्ति

Photo Credit: Twitter/image shared by Akshay Kumar

रामसेतु फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है।
  • रामसेतु में अक्षय कुमार एक आर्कियोलॉजिस्ट बने हैं।
  • फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज, नुसरत भरूचा भी लीड रोल में दिखाई देंगीं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है। दीवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव किए हैं जिसके बाद इसे यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया गया। फिल्म का टीजर दस दिन पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। अब 25 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले इस फिल्म का एंथम भी रिलीज किया गया है जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। 

रामसेतु फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव किए हैं। फिल्म से कोई सीन नहीं हटाया गया है, लेकिन इसके कुछ डायलॉग्स थे जिनमें कुछ छोटे मोटे बदलाव किए गए हैं। मसलन, फिल्म में जहां 'राम' शब्द का इस्तेमाल किया गया है, वहां पर सेंसर बोर्ड ने 'श्रीराम' शब्द इस्तेमाल करने को कहा है। ऐसा ही एक शब्द 'बुद्ध' है, जिसे सेंसर बोर्ड ने 'भगवान बुद्ध' करने को कहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ ऐसे वाक्य थे, जिनसे सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। ऐसा ही एक वाक्य था जैसे 'श्री राम कौन से इंजीनियरिंग कॉलेज गए थे?' इसे बदल कर 'ये सब कौन से इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाया जाता है?' कर दिया गया है। वहीं, फिल्म के एक सीन में फायरिंग दिखाई गई है जहां पर 'जय श्रीराम' नारे को हटाने का फैसला किया गया है। इन सभी बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। 

रामसेतु फिल्म की रिलीज डेट 25 अक्टूबर निर्धारित है। फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। उससे पहले फैन्स के लिए एक और तोहफा अक्षय कुमार ने दिया है। फिल्म का एंथम सॉन्ग कुछ ही घंटे पहले रिलीज कर दिया गया है। इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने की खास बात इसके लिरिक्स हैं जो श्रीराम की छवि को दर्शाते सुनाई देते हैं। एंथम सॉन्ग रिलीज के बाद फैन्स के लिए इंतजार करना और मुश्किल हो गया है। गाने को विक्रम मोंट्रोस ने गाया है। 

रामसेतु की स्टारकास्ट 
25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली रामसेतु में अक्षय कुमार एक आर्कियोलॉजिस्ट बने हैं। इनके किरदार का नाम आर्यन कुलश्रेष्ठ है। अक्षय कुमार के अपोजिट में दो हिरोइन- जैकलीन फर्नांडिज, नुसरत भरूचा लीड रोल में दिखाई देंगी। अक्षय कुमार की फिल्म के साथ ही सिद्दार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की 'थैंक गॉड' भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच पहले से ही पॉपुलर है। ऐसे में देखना होगा कि किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »